बहुत खूबसूरत है प्राकृतिक गुफाओं के बीच बसा Cave Garden, यहां बोलता हुआ पेड़ करता है पर्यटकों का स्वागत

Cave Garden

Cave Garden: नैनीताल उत्तराखंड की एक खूबसूरत जगह है, जो प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी है। कुमाऊं की पहाड़ियों के बीच स्थित यह जगह बहुत ही रमणीय है, जहां खूबसूरत पहाड़ और झील दिखाई पड़ती है। यहां का मौसम हमेशा ही सुहावना रहता है और देश के अलावा विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा भी देखने को मिलता है। यह भारत का एक प्रमुख हिल स्टेशन है।

वैसे तो पूरा नैनीताल ही घूमने के लिहाज से खूबसूरत जगह है लेकिन आज हम आपके यहां के एक ऐसे प्राकृतिक गार्डन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चट्टानों के एक समूह में बसा हुआ है। इसे एक खूबसूरत पार्क के रूप में विकसित किया गया है और यह यहां के पर्यटक स्थलों में लोकप्रिय है। 1990 में इस जगह को खोजा गया था और फिर पर्यटकों का आकर्षित करने के लिए इसे गार्डन के रूप में विकसित किया गया।

यहां है 6 गुफाएं

यह खूबसूरत सा गार्डन कुल 6 गुफाओं में बसा हुआ है। यहां पर टाइगर और पैंथर नाम की दो-दो गुफाएं हैं और इसके अलावा फ्लाइंग फॉक्स और बैट नाम की गुफाएं भी खोजी गई हैं। दरअसल, इन गुफाओं को खोजने के बाद इनका नाम जानवरों के नाम पर रखा गया है। जानवरों के व्यवहार और स्वभाव को देखते हुए इन्हें यह खास नाम दिए गए हैं।

एडवेंचर के लिए बहुत कुछ

इस गुफा में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ यहां पर एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी लिया जा सकता है। यहां आने वाले लोगों को बुल राइडिंग,स्काई साइकलिंग और जिपलाइन जैसी चीजों का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। बच्चों के लिए भी यहां खेलने-कूदने की कई सारी चीज मौजूद है। यहां फैमिली और दोस्तों के साथ जाना बिल्कुल बेस्ट रहेगा।

टॉकिंग ट्री है खास

यह खूबसूरत सा गार्डन अपनी एक और वजह से पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय रहता है। यहां पर आने वाले लोगों के स्वागत के लिए एक आर्टिफिशियल पेड़ लगाया गया है जो सेंसर के जरिए संचालित होता है और हर आने वाले पर्यटक का स्वागत करते हुए सावधानियां के संबंध में जानकारी देता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews