CBSE Board 10th Results: 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

CBSE Board 10th Results: 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली| सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) के 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है| इससे दो दिन पहले 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था| रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट results.nic.in, cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देखा जा सकता है।

इस साल 91.46% छात्र हुए पास हुए हैं| जिसमें 93.31% लड़कियां और 90.14% लड़के पास हुए हैं| त्रिवेंद्रम, चेन्नई और बेंगलुरू तीन शीर्ष क्षेत्र हैं, जिनके छात्रों ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है| 10वीं CBSE बोर्ड की परीक्षा में 18.89 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।

सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in , cbseresults.nic.in और results.nic.in पर जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट सीबीएसई की वेबसाइट के अलावा उमंग ऐप ( UMANG ) और डिजिलॉकर ( digilocker.gov.in ) ऐप से भी चेक कर सकते हैं।

अगर सीबीएसई की वेबसाइट काम नहीं कर रही है या आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप सीबीएसई रिजल्ट IVRS से चेक कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो 24300699 पर फोन करें। और अगर आप देश के अन्य हिस्से में रहते हैं तो 011-24300699 पर कॉल करें। इसके अलावा स्टूडेंट्स अपने स्कूल से भी रिजल्ट के लिए संपर्क कर सकते हैं। हर स्कूल को उसके बच्चों के रिजल्ट की पूरी फाइल ईमेल की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews