CBSE News : सीबीएसई ने किया 20 विद्यालयों का एफिलिएशन रद्द, दिल्ली के पांच स्कूलों के नाम शामिल, भोपाल के भी एक स्कूल का किया गया एफिलिएशन रद्द

CBSE Board 10th Result

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक बेहद ही गंभीर जांच करते हुए देश में 20 स्कूलों का एफिलिएशन बोर्ड के साथ साफ तौर पर रद्द कर दिया है। यह एफिलिएशन इन स्कूलों द्वारा कदाचार करने के कारण रद्द किया गया है। सीबीएसई द्वारा जिन स्कूलों की संबद्धता को रद्द किया गया है उसमें केवल दिल्ली के ही पांच स्कूल मौजूद है।

क्या रहा संबद्धता रद्द करने का कारण

दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा एक जांच कराई गई थी। इस जांच में बोर्ड द्वारा यह देखा गया था कि देशभर के स्कूल संबद्धता और परीक्षा नियमों में निर्धारित किए गए मापदंडों के अनुरूप चल रहे हैं या नहीं।

जांच के दौरान यह पाया गया कि लगभग 20 स्कूल ऐसे हैं जो न केवल इन मापदंडों को बेहद लापरवाही से ले रहे थे बल्कि कदाचार कर रहे थे। कई स्कूल डमी स्कूल के तौर पर संचालित हो रहे थे, और कई स्कूलों में न केवल अयोग्य उम्मीदवारों को सामने पेश करने की बात आई बल्कि उनके द्वारा रिकॉर्ड मेंटेनेंस भी नहीं पाया गया।

इन सभी बिंदुओं को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन 20 स्कूलों की मान्यता रद्द करने का ठोस कदम उठाया है बल्कि इन पर मुकदमा दर्ज करने की बात भी कही है। जांच में बोर्ड द्वारा 20 स्कूलों की संबद्धता को रद्द किया गया है, वहीं तीन स्कूलों को डाउन ग्रेड किया गया है।

आपको बता दें संबद्धता रद्द किए जाने में सबसे ज्यादा दिल्ली राज्य के स्कूल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कश्मीर, उत्तराखंड, असम व अन्य राज्यों के स्कूल भी इस सूची में शामिल है। गौर करने की बात यह है कि इस सूची में मध्य प्रदेश के भोपाल का सरदार पटेल पब्लिक स्कूल भी मौजूद है, जो हुजूर भोपाल में मौजूद है।

सूची देखें

प्रिंस यूसीएच माध्यमिक विद्यालय, सीकर, राजस्थान
ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, जोधपुर, राजस्थान
द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, रायपुर, छत्तीसगढ़
विकॉन स्कूल, विधानसभा रोड, रायपुर, छत्तीसगढ़
करतार पब्लिक स्कूल, कठुआ, जम्मू और कश्मीर राहुल इंटरनेशनल स्कूल, ठाणे, महाराष्ट्र
पायनियर पब्लिक स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र साई आरएनएस अकादमी, दिसपुर, गुवाहाटी, असम
सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, मिसरोद हुजूर, भोपाल, म.प्र
लॉयल पब्लिक स्कूल, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश
ट्रिनिटी वर्ल्ड स्कूल, गौतम बुद्ध नगर, यूपी
क्रिसेंट कॉन्वेंट स्कूल, गाज़ीपुर, यूपी
पीवीस पब्लिक स्कूल, मलप्पुरम, केरल
मदर टेरेसा मेमोरियल सेंट्रल स्कूल, तिरुवनंतपुरम, केरल
ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड
सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, दिल्ली-81
नेशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली-40
मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, दिल्ली-39
भारत माता सरस्वती बाल मंदिर, दिल्ली-40
चंद राम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी। स्कूल, दिल्ली-39

CBSE

उन विद्यालयों की सूची जिन्हें डाउनग्रेड किया गया है

1.विवेकानन्द स्कूल, नरेला, दिल्ली
2.श्री दशमेश सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल तलवंडी साबो, जिला. बटिंडा, पंजाब
3.श्रीराम अकादमी, बारपेटा, असम
यह सूचना जनहित में जारी की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews