अपने प्रिय के साथ Goa में मनाइए वैलेंटाइन डे, IRCTC ने बनाया कम खर्चे वाला स्पेशल टूर प्लान

अपने प्रिय के साथ Goa में मनाइए वैलेंटाइन डे, IRCTC ने बनाया कम खर्चे वाला स्पेशल टूर प्लान

IRCTC Goa Tour Packages : आप किसी से बहुत ज्यादा प्यार करते है और उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो उसके लिए गोवा से अच्छी, रोमांटिक और खूबसूरत कोई दूसरी जगह नहीं हो सकती, ऐसे में यदि ये मौका वैलेंटाइन डे पर मिले तो प्यार करने वालों की ख़ुशी कई गुना बढ़ जाती है।

आईआरसीटीसी ने प्यार करने वालों को खास तोहफा दिया है,IRCTC ने गोवा का टूर अनाउंस किया है,विशेष बात ये है कि इस  टूर में वैलेंटाइन डे (Valentine day) भी शामिल है, आईआरसीटीसी ने इसका शेड्यूल जारी किया है , टूर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 11 फरवरी 2023 को शुरू होगा, यात्रियों को लेकर विमान इसी हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा।

टूर डिटेल के मुताबिक ये टूर 4 रात 5 दिन का होगा, यानि वैलेंटाइन डे वाले दिन 14 फरवरी को आप गोवा में होंगे,  यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी, टूर का किराया मात्र 27,875/- रुपये रखा गया है इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर दोनों शामिल हैं।

यदि आप अपने किसी खास को वैलेंटाइन डे पर कहीं घुमाने लेकर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गोवा के इस टूर से अच्छी गिफ्ट नहीं हो सकती, आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता पाएंगे और गोवा की प्राकृतिक ख़ूबसूरती को भी नजदीक से देख पाएंगे, उसके बीच का आनंद उठा पाएंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews