मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा कोरोना पॉजिटिव, सुबह सीएम आवास पर बुलाई थी बड़ी बैठक

बीएस येदियुरप्पा

कर्नाटक, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना की दूसरी लहर का नेताओं पर तेजी से कहर बरप रहा है। अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री (Karnataka CM) बीएस येदियुरप्पा (CM BS Yeddyurappa) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए है, उन्हें मणिपाल अस्पातल में भर्ती करवाया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि वे दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वही आज सुबह ही उन्होंने राज्य में तेजी से फैलते कोरोना को देखते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई थी, जिसमें कई शीर्ष अधिकारी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े.. संजय शुक्ला की चेतावनी- 2 दिन में शासन-प्रशासन ने ऐसा नहीं किया तो कर लूंगा आत्‍मदाह

दरअसल,कर्नाटक (Karnataka) में तेजी से फैल रहे कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए आज  बीएस येदियुरप्पा ने सीएम आवास पर बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने अफसरों को कोरोना प्रसार रोकने पर रणनीति बनाने के लिए कहा। वही  वैक्सीनेशन और टेस्ट को और तेज करने, अस्पतालों में बेड्स की व्यवस्था करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का आदेश दिया, हालांकि उन्होंने लॉकडाउन (Lockdown 2021) लगाने से इंकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) को बेंगलुरु (Bengaluru) के रमैया मेमोरियल अस्पताल (Ramaiah Memorial Hospital) में भर्ती कराया गया है, क्योंकि उन्हें पिछले 2 दिनों से बुखार था, दो दिन पहले सीएम येदुयुरप्‍पा COVID19 के टेस्‍ट में निगेटिव निकले थे, अब कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, उन्हें रमैया मेमोरियल हॉस्पिटल से मणिपाल हॉस्पिटल (Manipal Hospital) में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़े.. Weather Update: मप्र के इन संभागों में बारिश के आसार, जाने अन्य राज्यों का हाल

बीएस येदियुरप्पा के पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए अफसरों-मंत्रियों और विधायकों में हड़कंप मच गया है।इससे पहले बीते साल  अगस्त को वे कोरोना संक्रमित हुए थे। उस समय भी हफ्ते भर अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह ठीक हुए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews