दिल्ली में सांसों पर संकट, सीएम केजरीवाल ने कहा- कुछ ही घंटों की ऑक्सीजन बची

दिल्ली में सांसों पर संकट, सीएम केजरीवाल ने कहा- कुछ ही घंटों की ऑक्सीजन बची

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona) के बीच राजधानी के अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा है कि कई अस्पतालों में सिर्फ कुछ घंटे की ऑक्सीजन (Oxygen) बची है। इसे लेकर उन्होने केंद्र सरकार से फिर गुजारिश की है कि तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाए।

कोरोना को लेकर हाईकोर्ट सख्त, 36 घंटे में कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट मुहैया कराने के दिए आदेश

उन्होने ट्वीट करते हुए कहा है कि कई अस्पतालों में बस कुछ ही घंटों की ऑक्सीजन बाकी है, ऐसे में केंद्र सरकार से आग्रह है कि वो जल्द से जल्द हमें ऑक्सीजन मुहैया कराए। इस बीच मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर ऑक्सीजन की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होने कहा है कि सभी अस्पतालों से SOS फोन आ रहे हैं। सप्लाई करने वाले लोगों को अलग अलग राज्यों में रोक दिया जा रहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर राज्यों के बीच जंगलराज न हो, इसके लिये केंद्र सरकार को बेहद संवेदनशील और सक्रिय रहना होगा। बता दें कि दिल्ली भी कोरोना महामारी की चपेट में है और यहां लगातार संक्रमण के केस बढ़ते जा रहे हैं और इस बीच ऑक्सीजन की कमी से स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews