INDIA गठबंधन की मीटिंग से पहले CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान, विपक्ष के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

INDIA Alliance Meet

INDIA Alliance Meet: 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में INDIA गठबंधन की मीटिंग होने वाली है। यह इस गठबंधन से जुड़े हुए दलों की तीसरी मीटिंग है और पहली मीटिंग बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में आयोजित की गई थी। लगातार इस मीटिंग को लेकर कोई ना कोई सवाल उठाए जा रहा है और इसी बीच सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है।

क्या बोले CM नीतीश कुमार

INDIA गठबंधन को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। सवालों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि मैं बस वहां पर जा रहा हूं, वहां मेरा कोई भी व्यक्तिगत मतलब नहीं है। वहां पर कुछ पार्टियां भी शामिल होंगी। मेरा कोई निजी स्वार्थ नहीं है, मैं वहां पर सभी को एकजुट करने के लिए जा रहा हूं।

नीतीश कुमार ने यह भी कहा है कि विपक्ष द्वारा तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं लेकिन कौन क्या बोल रहा है इस बात से हमें कोई मतलब नहीं है। हमारे साथ कुछ अन्य पार्टी अभी शामिल होंगी और यहां किसी का भी व्यक्तिगत रूप से कोई भी मतलब नहीं है।

संयोजकों को लेकर कही ये बात

मुंबई में होने वाली गठबंधन की इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान संयोजक के नाम पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है। पिछले दिनों इस बारे में लालू प्रसाद यादव ने राज्यों के आधार पर संयोजक बनाने का सुझाव पेश किया था। यादव के इस बयान के बारे में मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इस बारे में बैठक के बाद ही फैसला हो सकेगा उसके पहले कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews