“पुरस्कारों के भूखे विश्वगुरु की पत्थर जैसी चुप्पी..” इजरायल PM बेंजामिन नेतन्याहू के भारत समर्थन वाले बयान पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, जानें क्या कहा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा दिए भारत समर्थन वाले बयान पर अब कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल के प्रति पक्षपातपूर्ण रुख अपनाते हैं।
jairam ramesh

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि मित्र राष्ट्र भारत, इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा है। अब नेतन्याहू के इस बयान पर कांग्रेस केद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर सरकार कर चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जो इजराइल पर सवाल उठा रहे हैं उन्होंने हालही में कहा है कि अमेरिका के अलावा इजराइल का अब कोई शक्तिशाली सहयोगी नहीं बचा है। जिसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस दावे का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति गलत हैं और इजराइल को भारत में जबरदस्त समर्थन प्राप्त है। पीएम नेतन्याहू गलत हैं।

कांग्रेस ने नेतन्याहू के बयान पर सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इजराइल और मोदानी साम्राज्य के बीच गहरे संबंध हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल के प्रति पक्षपातपूर्ण रुख अपनाते हैं। उन्होंंने कहा कि करोड़ों भारतीय गाजा में इजराइल द्वारा किए जा रहे नरसंहार की निंदा करते हैं, जिसमें बच्चों तक को नहीं बख्शा गया है। साथ ही, वे कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के कथित जबरन विस्थापन, ईरान पर किए गए हवाई हमलों और लक्षित हत्याओं तथा दक्षिणी लेबनान में इजराइल के सैन्य अभियान की भी आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी घटनाएं मानवता के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

जयराम रमेश ने कहा कि स्वयंभू, पुरस्कारों के भूखे विश्वगुरु की इजराइल की इन कार्रवाईयों पर पत्थर जैसी चुप्पी भारत की सभ्यतागत विरासत और मूल्यों के साथ विश्वासघात है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। पीएम नेतन्याहू से तमगा मिलना कोई सम्मान की बात नहीं है, खासकर तब, जब वे स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ चुके हैं और प्रधानमंत्री मोदी के व्हाइट हाउस वाले अच्छे मित्र तक के मन में भी उनके प्रति निराशा और आक्रोश है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने क्या कहा था?

पिछले महीने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय दुनिया के ऐसे प्रमुख नेताओं में शामिल हैं, जो इजराइल के प्रति स्पष्ट समर्थन का रुख रखते हैं। वेंस ने यह भी कहा था कि यदि वे इजराइली सरकार का हिस्सा होते, तो अपने सबसे शक्तिशाली सहयोगी की पर हमला नहीं कर रहा होता। अब अमेरिका के अलावा इजरायल को कोई शक्तिशाली देश मित्र नहीं है।

जेडी वेंस के बयान पर नेतन्याहू का जवाब

बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान पर असहमति जताते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल के बहुत बड़े मित्र हैं, लेकिन दुनिया में इजरायल के कई अन्य मजबूत सहयोगी भी हैं, जिनमें से एक भारत है। उन्होंने कहा, हमारे कुछ और दोस्त भी हैं, जैसे भारत। 140 करोड़ आबादी वाले इस देश से हमें जबरदस्त समर्थन मिलता है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews