कांग्रेस विधायक और पूर्व विस अध्यक्ष का निधन, CM ने जताया शोक

कांग्रेस विधायक और पूर्व विस अध्यक्ष का निधन, CM ने जताया शोक

असम।
कांग्रेस विधायक और असम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रणब गोगोई का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।बताया जा रहा है कि बीते दिनों उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी और उन्हें गुवाहली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सोमवार देर रात अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान सिबसागर ले जाया जाएगा। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

1936 में डिब्रूगढ़ में पैदा हुए गोगोई 2001 के बाद से लगातार चार बार निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए। पेशे से एक वकील, गोगोई ने 2006 से 2011 तक कानून मंत्री के रूप में कार्य किया। वे 2011 से 2016 के बीच राज्य विधानसभा के अध्यक्ष रहे। प्रणब के परिवार में पत्नीके अलावा तीन बेटें हैं।

सीएम ने जताया शोक
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।सोनोवाल ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख रिपुन बोरा ने भी गोगोई की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘गोगोई राज्य के एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता थे और उनका निधन न केवल राज्य के राजनीतिक परिदृश्य के लिए , बल्कि असमिया समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। दिग्गज कांग्रेसी नेता को हमेशा एक ईमानदार और प्रतिबद्ध पार्टी कार्यकर्ता के रूप में याद किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews