आपस में भिड़े कांग्रेसियों ने एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़, वायरल हुआ Video

आपस में भिड़े कांग्रेसियों ने एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़, वायरल हुआ Video

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तरप्रदेश में इन दिनों कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह चल रही है। यहां जमकर गुटबाजी का माहौल देखा जा रहा है। इसी गुटबाजी का विरोध करना प्रदेश के अल्पसंख्यक महासचिव को भारी पड़ गया। उनके विरोध को देखते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने मारपीट और हाथापाई शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इस बीच सोशल मीडिया पर झगड़े का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद पार्टी का जमकर मजाक बनाया जा रहा है।

आजमगढ़ से जुड़ा किसी पार्टी का यह पहला मामला नहीं है। यहां पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी में भी इस तरह की हरकत हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रोग्राम के दौरान जिला अध्यक्ष की ओर से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया था।

Must Read- Vijay Mallya के ट्वीट का यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक, दिए ऐसे रिएक्शन

बता दें कि 28 अगस्त को पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश सत्यनारायण पटेल और अन्य दिग्गज नेता मौजूद थे। इस दौरान अल्पसंखयक प्रदेश महासचिव खड़े हुए और उन्होंने जिले में पार्टी में चल रही गुटबाजी और मनमानी के बारे में बोलना शुरु कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”745068614″]

उन्हें यह सब बोलता देख पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह और उनके समर्थकों ने नोकझोंक शुरू कर दी। नोकझोंक धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।

वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी में खलबली मच गई है। पदाधिकारी और बड़े नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मामले में सपा के जिला प्रवक्ता का कहना है कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews