आरक्षण को लेकर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर आरोप, कहा ‘संविधान को तार-तार करती भाजपा ने किया आरक्षण पर डबल वार’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे केंद्र द्वारा कुछ पदों पर निकाली गई भर्ती और यूपी में 69,000 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण घोटाले को लेकर हाई कोर्ट के फ़ैसले के बाद सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसीलिए सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना की मांग कर रही है।
Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge accused the government : कांग्रेस ने आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार द्वारा कुछ पदों पर निकाले भर्ती के विज्ञापन को लेकर कहा कि भाजपा जान बूझकर ऐसी नौकरियों में भर्ती कर रही है जहां एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को दूर रखा जा सके।

कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया ये आरोप

मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर लिखा है कि ‘संविधान को तार-तार करती भाजपा ने किया आरक्षण पर डबल वार !  पहला, आज मोदी सरकार ने केंद्र में Joint Secretary, Directors and Deputy Secretary के कम से कम 45 पद Lateral Entry द्वारा भरने का विज्ञापन निकाला है। क्या इसमें SC,ST, OBC एवं EWS आरक्षण है? सोची समझी साज़िश के तहत भाजपा जानबूझकर नौकरियों में ऐसे भर्ती कर रही है, ताकि आरक्षण से SC, ST, OBC वर्गों को दूर रखा जा सके।’

‘दूसरा, यूपी में 69,000 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण घोटाले का अब हाई कोर्ट के फ़ैसले से पर्दाफ़ाश हो चुका है। श्री राहुल गाँधी ने मार्च 2024 में दलित और पिछड़े वर्ग में आरक्षण घोटाले में प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर वंचित अभ्यर्थियों की आवाज़ उठाई थी। योगी सरकार ने अभ्यर्थियों से नाइंसाफ़ी करते हुए ये पद भरे थे, जिसमें दलित और पिछड़े वर्ग का आरक्षण का संवैधानिक हक़ उनसे छीना गया। अब हमें पता चला की भाजपा की सहयोगी दल की केंद्रीय मंत्री ने नौकरियों में आरक्षण पर हो रहे धाँधली पर सरकार का ध्यान क्यों आकृष्ट कराया था।भारत के संविधान में निहित आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के प्रावधानों को पूर्णतः लागू करना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी इसीलिए सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना की माँग कर रही है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews