तो क्या भारत के इस राज्य में बैन हो जाएगा बजरंग दल? पढ़ें खबर

Karnataka Election

Karnataka Election : कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र का ऐलान किया है। बता दें कि वह सत्ता में आने पर बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करेगी जो धर्म के नाम पर नफरत फैलाते हैं। इसके अलावा, पार्टी ने PFI (Popular Front of India) का जिक्र करते हुए बताया कि, धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। इसके साथ ही, कांग्रेस हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी और परिवार की प्रत्येक महिला को हर महीने 2 हजार रुपए देगी।

महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा

इसके अलावा, पार्टी ने किसानों के लिए कर्ज माफी और उन्हें बेहतर मूल्य मिलने की भी घोषणा की है। दरअसल, यह सभी घोषणाएं कांग्रेस पार्टी की चुनावी अभियान और नए सरकार बनने पर जनता के लिए कुछ बदलाव लाने के लिए की गई है। वहीं, सरकार बनने के बाद पार्टी ने बेरोजगार ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए आर्थिक सहायता और महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा जैसे कई उपलब्धियों का भी ऐलान किया है।

ये लोग रहे उपस्थित

इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे थे। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राजनीति में एक जाने-माने नेता हैं और वे भारतीय राज्यसभा के सदस्य भी हैं। सिद्धारमैया भी एक अनुभवी नेता हैं जो कि कर्नाटक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं तो वहीं, डीके शिवकुमार भी कांग्रेस पार्टी के एक जाने-माने नेता हैं और वे कर्नाटक राज्य में ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्य किया।

कांग्रेस ने कर्नाटक की जनता से किए ये चुनावी वादे

गृहलक्ष्मी: महिलाओं को ₹2,000/माह – हर महीने 2,000 रुपए की आर्थिक मदद महिलाओं को प्रदान की जाएगी।

गृह ज्योति: 200 यूनिट फ्री बिजली – हर परिवार को मुफ्त में 200 यूनिट बिजली प्रदान की जाएगी।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा: कांग्रेस ने कहा है कि राज्य सरकार की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

परिवार के हर सदस्य को 10 किलो चावल: हर परिवार के हर सदस्य को 10 किलो चावल दिया जाएगा।

दो साल तक बेरोजगार भत्ता: बेरोजगार ग्रेजुएट को दो साल के लिए 3,000 रुपए और डिप्लोमा होल्डर को 1,500 रुपए प्रति माह देने का वादा किया गया है।

किसानों को डेढ़ लाख करोड़ रुपए: कांग्रेस ने किसानों को 5 साल में डेढ़ लाख करोड़ रुपए की राशि 5 साल में किसानों को दी जाएगी।

नारियल और सुपारी के किसानों के लिए MSP: कांग्रेस ने नारियल और सुपारी के किसानों के लिए MSP का वादा किया है, जो उन्हें उनकी फसलों के लिए एक निश्चित मूल्य देने में मदद करेगा।

दूध पर सब्सिडी: दूध पर सब्सिडी भी बढ़ाई जाएगी जो गरीब लोगों के लिए उपयोगी होगी। बता दें कि यह सब्सिडी 5 रुपए से बढ़ाकर 7 रुपए कर दी जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews