सियासत पर कोरोना का कहर, अब इन 2 भाजपा-कांग्रेस MLA के पॉजिटिव आने से हड़कंप

OBC Reservation

अहमदाबाद।
इन दिनों कोरोना का कहर बीजेपी-कांग्रेस(BJP-Congress) के विधायकों पर जमकर बरस रहा है। एमपी और यूपी (MP-UP)के बाद अब गुजरात में एक बार फिर दो विधायकों(MLA) कोरोना की चपेट में आ गए है। एक कांग्रेस और एक बीजेपी विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपर्क में आए नेताओं और लोगों की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।वही इन दो विधायकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित विधायकों की तादाद छह पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरत के कामरेज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक वीडी झालावाडिया (BJP MLA VD Jhalawadia from Kamrej assembly constituency of Surat) की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona test report positive) आई है। बीजेपी विधायक अपने घर में ही क्वारनटीन हैं। वहीं, बनासकांठा के भाभर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक गेनीबेन ठाकोर (Congress MLA Gainiben Thakore from Bhabhar Assembly constituency of Banaskantha) के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

गेनीबेन ठाकोर का गांधीनगर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।गेनीबेन अपने गांव राजस्थान से आई तब उन्हें होम क्वरंटाइन भी किया गया था। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की विजीट की थी। उस दौरान उनके पास खड़ी नर्स को कोरोना होने के कारण गेनीबेन को फिर से क्वारंटाइन किया गया। सूरत में भी डिप्टी मेयर निरव शाह की पत्नी को कोरोना होने के कारण होस्पिटल ले जाया गया है और निरव शाह सात दिनों के लिए क्वारंटाइन में हैं।

वही उत्तर प्रदेश के वाराणसी के अजगरा विधानसभा से विधायक कैलाश सोनकर (Kailash Sonkar, MLA from Ajgra Assembly of Varanasi, Uttar Pradesh) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कैलाश सोनकर यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक है। विधायक का घर वाराणसी के कैंट इलाके के सिकरौल में है जिसे हॉटस्पॉट बना दिया गया है। इनके घर के बाकी सदस्यों की भी अब सैंपलिंग होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews