Corona Update: सीआरपीएफ के 931, तो दिल्ली पुलिस के एक हजार जवान कोरोना पॉजिटिव

Corona Update: सीआरपीएफ के 931, तो दिल्ली पुलिस के एक हजार जवान कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट । देश में बढ़ रहे कोरोनावायरस ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 931 जवानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। सीआरपीएफ के जवान कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। फिलहाल कुछ को आइसोलेशन और कुछ कोविड केयर यूनिट में भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

यहां भी देखें- Corona update: इंदौर में कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में मिले 948 लोग पॉजिटिव

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 931 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं। इस संबंध में CRPF के वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों को जानकारी दी है।

यहां भी देखें-  Coronaupdate: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट पर जानकारी देते हुए किया यह अनुरोध

वहीं दिल्ली पुलिस ने अपनी ओर से जारी एक बयान में कहा है कि नए साल की शुरुआत से 9 जनवरी तक दिल्ली पुलिस के 1 हजार से अधिक जवान कोरोनावायरस हो चुके हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में यह भी कहा गया कि जवानों का इलाज चल रहा है और उन्हें होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में भेजा जा चुका है।

यहां भी देखें- Corona update: कोरोना की बढ़ती रफ्तार से देश परेशान, यहां देखें राज्यवार कोरोना के ताजा आंकड़े

गौरतलब है कि इस समय देश में कोरोना की तीसरी लहर प्रचण्ड रूप से जारी है। देश के सभी राज्यों में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा खराब हालत महाराष्ट्र और दिल्ली के हैं। देश भर में लगभग डेढ़ लाख लोग रोजाना कोरोनावायरस से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भी देश में बढ़ रहा है। कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले अब तक पूरे देश में 35 सौ का आंकड़ा छू चुके हैं। केंद्र और राज्य सरकारें प्रशासनिक अमले और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर परिस्थितियों पर काबू पाने की कोशिश मेंं लगी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews