Vaccination : कोरोना वैक्सीन को लेकर केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान

कोरोना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए साल (New Yaer 2021) में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan) ने बड़ा ऐलान किया है कि कोरोना (Corona) का टीका दिल्ली (Delhi) ही नहीं, पूरे देश में मुफ्त (Free) लगाया जाएगा। देश में #CoronaVaccine की तैयारी पूरी है।अब #vaccination शुरू होने की तारीख़ की घोषणा से पहले तैयारियों को परखना ज़रूरी है।

यह भी पढ़े… भारत में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल की मंजूरी

इसके लिए @MoHFW_INDIA आज से देश के 116 ज़िलों में 259 केंद्रों पर Dry Run कर रही है। इस क्रम में मैंने दिल्ली के GTB Hospital में Dry Run का जायज़ा लिया।हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली में Dry Run का जायज़ा लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए मैंने बताया कि पिछले साल के अंत में हमने 4 राज्यों में Dry Run किया था।उस समय जो सुझाव लोगों ने दिए थे, उन्हें इस बार शामिल किया गया है।कोरोना के खिलाफ़ सबसे बड़े अभियान का #DryRun ! #vaccination के लिए हमने क़रीब दो हज़ार Master Trainers को तैयार किया है। सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी health workers को ट्रेनिंग दी गई है।

आगे मंत्री ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें देशवासी !देश के लोगों को मेरी अपील है कि वो #vaccine को लेकर फ़ैलाई जा रही किसी भी अफ़वाह के जाल में न फंसे।ये #vaccine जनता की सुरक्षा के लिए है, इसे लेकर कोई गलतफ़हमी न रखें।उन्होंने आगे कहा देश पूरी तरह तैयार है। जैसे ही कोरोना की वैक्सीन को हरी झंडी मिलेगी, टीकाकरण आरंभ हो जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews