पीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शिवराज के इस सुझाव की हुई प्रशंसा

पीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शिवराज के इस सुझाव की हुई प्रशंसा

नई दिल्ली/भोपाल| देश भर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पीएम मोदी ने अलग-अलग राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस बैठक में शामिल हुए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री ने COVID19 के संक्रमण की रोकथाम के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज के होम मेड मास्क तैयार कराने के सुझाव की प्रशंसा की। सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी| सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्दा मोदी को मध्यप्रदेश में #COVID19 के संक्रमण से बचाव और इसे रोकने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

पीएम मोदी ने कोरोना को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर किए जा रहे उपायों पर भी चर्चा की| पीएम ने राज्य सरकारों को आश्वासन दिया कि उनके साथ केंद्र खड़ा है और हर संभव मदद की जाएगी| इसके अलावा लॉक डाउन को लेकर पीएम ने इसे कड़ाई से पालन करने को लेकर कहा| साथ ही कहा कि लोगों को जरूरी सामान भी मुहैया कराए जाएं, ताकि किसी को दिक्कत न आ| मजदूरों के पलायन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की कि हमें हर संभव पलायन को रोकना होगा, इसके लिए हर राज्य अपने ओर से सारे इंतजाम करे|

पीएमओ ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में परीक्षण, ट्रेसिंग, आइसोलेशन और संगरोध फोकस क्षेत्र में रहना चाहिए। उन्होंने आवश्यक चिकित्सा उत्पादों की आपूर्ति बनाए रखने, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के निर्माण के लिए कच्चे माल की उपलब्धता पर प्रकाश डाला।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews