
21 thousand fine on the youth doing stunt on bike : इन दिनों लोग फेमस होने के चक्कर में कुछ भी कह रहे हैं..ये जुमला अक्सर बुजुर्गों से सुनाई देता है। और उनकी ये शिकायत एकदम गलत भी नहीं है। अक्सर ही हम देखते हैं कि तुरत-फुरत लोकप्रिय होने के चक्कर में युवा कुछ ऐसा कर बैठके हैं जिससे न सिर्फ उनकी बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।
ये वीडियो गाजियाबाद में इंदिरापुरम के NH-9 का बताया जा रहा है। इसमें एक कपल बाइक पर बैठे हैं और युवती का चेहरा युवक की तरफ है। ये दोनों एक दूसरे से एकदम सटकर बैठे हैं और नेशनल हाईवे पर गाड़ी रफ्तार से चली जा रही है। पहली नजर में ये एक रोमांटिक दृश्य लग सकता है लेकिन सड़क पर यूं रोमांस करना सिर्फ उनके लिए ही नहीं, दूसरों के लिए भी घातक हो सकता है। इस तरह की लापरवाही खतरे को न्योता देना है। इस कपल का किसी यात्री ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल हो गया और लोग इनपर कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
ट्विटर पर वायरल इस वीडियो को संज्ञान में लिया और अब इनपर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना भी कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि पूरे 21 हजार का। जानकारी के मुताबिक यातायात नियमों के उल्लघंन के आरोप में इनपर ये भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने ये कार्रवाई की है। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर ये बात समझना जरुरी है कि सड़क पर निकलते हुए अपने साथ दूसरों की सुरक्षा के बारे में भी सोचना आवश्यक है। सड़क कोई स्टंट करने की जगह नहीं है और एक छोटी से लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ट्विटर से प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए, चालानी कार्यवाही की गई। pic.twitter.com/7HGAhqfkPF
— Ghaziabad Traffic Police (@Gzbtrafficpol) June 21, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

