Crime News : बहू ने फ्राइंग पैन से पीट-पीटकर की सास की हत्या, भेजना चाहती थी ओल्ड एज होम

indore crime news

Daughter-in-law killed mother-in-law : राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है जिसमें बहू ने अपनी सास की बेदर्दी से हत्या कर दी। बहू ने अपनी सास पर फ्राइंग पैन से 14 बार हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद बहू ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश भी की, लेकिन घटना के दस दिन के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये दिल दहलाने वाली खबर आई है नेब सराय से। यहां शर्मिष्ठा नाम की महिला अपने पति सुरजीत के साथ रहती थी। उसकी अपनी सास से पटरी नहीं बैठती थी तो बेटे ने मां के लिए सामने ही एक दूसरा फ्लैट ले लिया। लेकिन शर्मिष्ठा अपनी सास को ओल्ड एज होम भेजना चाहती थी। 28 अप्रैल को पुलिस के पास एक फोन पहुंचा कि 86 साल की महिला हाशी सोम अपने घर में गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला के चेहरे और शरीर पर जगह जगह चोट के निशान थे और काफी खून बह चुका था।

इस हादसे में महिला की मौत हो गई। उसके बेटे सुरजीत सोम ने बताया कि मां को आर्थराइटिस था इससे पहले भी वो 2022 में एक बार बाथरूम में गिर पड़ी थीं। प्रॉब्लम थी. अक्टूबर 2022 में एक बार बाथरूम में गिर गई थीं। इसके बाद उन्हें चलने के लिए छड़ी की जरुरत पड़ती थी। मां और पत्नी के बीच बनती नहीं थी इसीलिए सुरजीत ने उनके लिए सामने ही एक कमरे का मकान किराए पर ले लिया। हालांकि घटनास्थल को देखने के बाद से ही पुलिस को महिला के घरवालों के बयान पर शक हो रहा था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो गया। इसमें लिखा था कि जैसी चोट बुजुर्ग महिला को आई है वो गिरने के कारण संभव नहीं है।

इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि सास बहू के संबंध अच्छे नहीं थे। घटना वाले दिन शर्मिष्ठा अपने हाथ में फ्राइंग पैन लेकर सास के घर पहुंची थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शर्मिष्ठा ने अपनी सास पर फ्राइंग पैन से 14 बार हमला किया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी लेकिन सुरजीत ने पुलिस को बुलाने से पहले सीसीटीवी का मेमोरी कार्ड निकाल लिया था। अब पुलिस ने मेमोरी कार्ड भी बरामद कर लिया है जिसमें महिला की रोने की आवाज सुनाई दे रही है। बाद में शर्मिष्ठा फ्राइंग पैन साफ करती नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews