Cyber Crime : कस्टम ऑफिसर बनकर ठगे 18 लाख रूपये, तमिलनाडु में व्यापारी के साथ साइबर फ्रॉड

Pravasi Bhartiya Sammelan

Cyber Crime : साइबर क्राइम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले तीन दिनों में लगातार ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा घटना तमिलनाडु की है, जहां स्कैमर्स ने एक व्यापारी से 18 लाख रुपये झटक लिए। सामने वाले ने कस्टम ऑफिसर बनकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और उससे भारी भरकम रकम ट्रांसफर करवा ली।

साइबर पुलिस में की गई शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को एक कस्टम अधिकारी बताया और बिजनेसमैन से कहा कि उन्होने एक पार्सल पकड़ा है जो ताइवान से आया है और उसमें कोकीन बरामद हुई है। उसे कहा गया कि उस पार्सल में पीड़ित के आधार कार्ड की कॉपी लगी हुई है। उसे बताया गया कि थाने में केस रजिस्टर भी हो गया है और उसे यकीन दिलाने के लिए कॉल डायवर्ट भी किया गया।

इसके बाद सामने वाले ने 98 हजार रूपयो की मांग की और कहा कि पैसे देने पर वो उसे इस मामले से अलग कर देगा। इतना ही नहीं, स्कैमर ने पैसे रिफंंड करना का वादा भी किया। सामने वाले ने विक्टिम को कुछ स्क्रीनशॉट भी भेजे जिसमें उसका नाम था और ऐसा लग रहा था कि उसके नाम पर केस दर्ज हुए हैं। अपना बातों में फंसाकर और डराकर उन्होने पीड़ित को और पैसे देने के लिए राजी किया और उसने स्कैमर को 18 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद स्कैमर ने फोन काट दिया और फिर कोई संपर्क नहीं हुआ। तब जाकर बिजमेसमैन को पता चला कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है और उसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है और वो लगातार लोगों से अपील भी कर रही है कि ऐसे किसी भी फोन आने पर पैसों का लेनदेन न करें और घबराने की बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews