Cyber Crime : प्राइवेट बैंक का कर्मचारी बनकर ठगे 9.66 लाख रूपये, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने का झांसा दिया

Cyber ​​Crime

Cyber Crime : इन दिनों सायबर क्राइम के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं। क्रिमिनल्स नई तकनीक का इस्तेमाल करके लोगों को ठग रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही मामला महाराष्ट्र से सामने जहां स्कैमर ने प्राइवेट बैंक कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति के अकाउंट से 9.66 लाख रूपये ठग लिया।

मामला नागपुर का है..सतीश दीक्षित नाम के शख्स के को एक कॉल आया और सामने वाले शख्स ने बताया कि वो एक बैंक कर्मचारी है। उसने कहा कि वो यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने का काम करते हैं और इस तरह अपनी बातों में फंसाकर डेबिट कार्ड की और बैंंक डिटेल्स ले ली। इसके बाद सतीश दीक्षित के बैंक अकाउंट से 9.66 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की।

साइबर क्रिमिनल्स लगातार लोगों को ठगने के लिए नए तरीके इजाद कर रहे हैं। हाल ही में एक स्कैम का मामला सामने आया है जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए ठगी की गई। साइबर क्राइम का जाल कितना बड़ा है और अपराधियों के हौंसले किस कदर बुलंद..इसका अंदाजा इसी बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को सेक्सटॉर्शन कॉल आया। उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए ऑर्गनाइज सेक्सटॉर्शन वीडियो कॉल किया गया था। उन्होने तुरंत मामले की शिकायत की जिसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसलिए इस तरह से किसी भी तरह के संदेहास्पद कॉल या मैसेज आने पर अपनी कोई डिटेल शेयर नहीं करें और जरुरत होने पर साइबर पुलिस को सूचित करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews