धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट! पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी, लोगों से की ये अपील

राजधानी में हुए कार धमाके के बाद दिल्ली पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। इस बीच, पुलिस ने लोगों के लिए रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और हवाई अड्डे पर एडवाइजरी जारी कर दी है। दिल्ली ने लोगों को सलाह दी है कि इन स्थलों पर जल्दी पहुंचे।
धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट! पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी, लोगों से की ये अपील

दिल्ली (Delhi) में लाल किले के पास हुए कार धमाके (Car Blast) के बाद अब दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और हवाई अड्डे पर एडवाइजरी जारी कर दी है। दिल्ली ने लोगों को सलाह दी है कि इन स्थलों पर जल्दी पहुंचे।

बता दें कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद सुरक्षा की चिंता हर किसी को सता रही है। सभी प्रमुख जगहों पर बड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं लगातार चेकिंग के चलते लोगों को ट्रैफिक का भी सामना करना पड़ सकता है। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसलिए इस तरह के एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। लंबी-लंबी लाइनों की वजह से यात्रियों को मेट्रो, ट्रेन या फ्लाइट पकड़ने में विलंब हो सकता है।

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कुछ भी संदेहास्पद मिलता है तो तुरंत ही पुलिस को सूचना दें। साथ ही कहा कि सुरक्षा बनाए रखने और यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यात्री पूरा सहयोग करें। इसके साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ इस प्रकार की एडवाइजरी जारी की है-

  • रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेनों के प्रस्थान के निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें।
  • मेट्रो के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 20 मिनट पहले पहुंचें।
  • हवाई अड्डे पर निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ान से कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचें।
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews