दिल्ली पुलिस ने दी नसीहत ‘ऐ भाई, जरा देख के चलो,’ वीडियो के जरिए जरुरी संदेश

दिल्ली पुलिस ने दी नसीहत ‘ऐ भाई, जरा देख के चलो,’ वीडियो के जरिए जरुरी संदेश

Delhi Police shared the video : सड़क पर चलते समय हमें अपने साथ दूसरों की सुरक्षा के बारे में भी सचेत होना चाहिए। लेकिन कई बार कई लोग इस बात को अनदेखा कर देते हैं और उसका नतीजा दुर्घटनाओं के रूप में सामने आता है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस अक्सर हिदायतें भी देती रहती है। सड़क पर चलते समय यातायाय नियमों की अनदेखी करना या फिर असावधानी बरतना कितना घातक हो सकता है, इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है।

हालांकि इस वीडियो में दिल्ली पुलिस का ह्यूमर भी देखने को मिल रहा है। ‘अरे भाई ज़रा देख के चलो’ कैप्शन के साथ उन्होने छोटी छोटी क्लिप्स का एक वीडियो शेयर किया है। इस बार का मुद्दा है ‘डोंट टेक्स्ट एंड ड्राइव’। इन दिनों ये समस्या सबसे कॉमन हो गई है। मोबाइल हमारे लिए इतने जरुरी हो गए हैं कि हम एक पल को भी उन्हें नहीं छोड़ पाते। और ये कभी किसी हादसे का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए सड़क पर चलते समय या गाड़ी ड्राइव करते समय अपने मोबाइल को साइड में रख दें। दिल्ली पुलिस इस वीडियो के माध्यम से यही बता रही है।

हम सब ये बात समझते हैं कि मोबाइल पर मैसेज टाइप करते हुए चलना या गाड़ी चलाना बिल्कुल सेफ नहीं। लेकिन फिर भी कई बार लोग लापरवाही बरतते हैं। बस एक मैसेज..ये सोचकर आपकी नजर मोबाइल पर ठहरी नहीं कि किसी भी पल कुछ अनहोनी हो सकती है। इसीलिए जब भी सड़क पर निकलें तो ये नियम खुद पर लागू कर देना चाहिए कि मोबाइल का बिल्कुल भी उपयोग नहीं करेंगे। अगर कोई बहुत जरुरी कॉल आ जाए तो एक साइड में गाड़ी रोककर या खड़े होकर बात करें। लेकिन चलते चलते या ड्राइव करते हुए टेक्स्ट बिल्कुल न करें क्योंकि ये लापरवाही का एक पल पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews