सोशल मीडिया पर उठी JEE Mains के तीसरे Attempt की मांग, कल दिल्ली में छात्र करेंगे विरोध! पढें पूरी खबर

सोशल मीडिया पर उठी JEE Mains के तीसरे Attempt की मांग, कल दिल्ली में छात्र करेंगे विरोध! पढें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में जॉइन्ट एन्ट्रन्स एग्जाम (JEE Mains) के सेशन 2 के रिजल्ट्स घोषणा हुई है। अभ्यार्थी अपने परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ऑफिशियल वेबसाईट पर चेक कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ JEE Advance के लिए रेजिस्ट्रैशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। लेकिन छात्र अपने रिजल्ट्स से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। छात्रों ने सोशल मीडिया JEE Mains के तीसरे अटेम्प्ट की मांग की है।

यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: बीएसएफ में निकली 1312 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, यहाँ जानें डिटेल्स

ये हैं कारण

कुछ दिनों से Twitter पर #JEEMainsThirdAttemptForAll ट्रेंड हो रहा है। छात्र परीक्षा को लेकर अलग -अलग कारण बताते हुए तीसरे प्रयास की मांग कर रहे हैं। किसी का कहना है कुछ तकनीकी कारणों की वजह से उनकी परीक्षा सही नहीं गई तो किसी का कहना है शीट्स ही गलत आ रहे थे। वहीं किसी ने यह कहा की सेशन 1 और सेशन 2 में सही गैप ना होने के करण तीसरा प्रयास जरूरी है।

यह भी पढ़े… ₹10 के फेर में फंसे अधिकारी, लगा 10 हज़ार का जुर्माना, राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने की कार्रवाई

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

वहीं अखिल भारतीय छात्र संघ छात्रों की मांग को देखते हुए उनके समर्थन में खड़ी हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो 10 अगस्त यानि कल 7 बजे सुबह से 11 बजे सुबह तक छात्र संघ छात्रों के साथ मिल दिल्ली के जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews