
Dhirendra Shastri Program Cancelled in Patna : बिहार में भीड़ को देखते हुए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा को कैंसिल करना पड़ा। दरअसल, आज पटना के नौबतपुर में हनुमंत कथा का आयोजन किया जाना था। जिसके लिए हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ जमा हो गई थी। जिसे देखते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को बीच में ही कथा रोकनी पड़ी और यह ऐलान किया कि सोमवार को उनका दिव्य दरबार नहीं लगेगा। इसके बावजूद, लोग पंडाल से नहीं गए।

भक्तों से की ये अपील
दरअसल, इतनी भीड़ को देखते हुए बाबा ने भक्तों से अपील करते हुए वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 मई तक कथा चलती रहेगी। इसलिए सभी भक्त टीवी और मोबाइल के माध्यम कथा सुनें और अपने-अपने घर पर ही रहें। दिव्य दरबार के बीच में ही रद्द करने का फैसला भीषण गर्मी की वजह से लिया गया है, जिससे कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी और कुछ लोगों को बेहोशी की स्थिति में लाया गया था। इस फैसले का उद्देश्य भक्तों की सुरक्षा और स्वस्थ को ध्यान में रख लिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”826805093″]
पंडाल में पहुंचे लाखों लोग
बता दें कि रविवार को पंडाल में लगभग 10 लाख लोग पहुंचे थे। सभी पूरे प्रदेशभर के अलग-अलग जिले से पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसे देखते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ऐलान किया कि लोग पंडाल में आने के बजाए घर पर ही रहकर टीवी के माध्यम से कथा सुनें। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सकता है।
आधी रात में लगा दिव्य दरबार
वहीं, मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार विशेष वर्ग के लोगों के लिए रविवार रात दो बजे सजाया था। वहां लगभग 200 की संख्या में VVIP लोग ही शामिल हुए थे जबकि आम लोगों की दिव्य दरबार में एंट्री नहीं थी। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री सोफे पर बैठे हैं और उनके पास ही पर्ची वाली ट्रे रखी है।
[dgv_vimeo_video id=”826805515″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

