CAA/NRC विरोधियों पर BJP सांसद का विवादित बयान-‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’

CAA/NRC विरोधियों पर BJP सांसद का विवादित बयान-‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’

नई दिल्ली।
सीएए और एनआरसी के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग में जारी प्रदर्शन को लेकर देशभर में जमकर सियासत गर्माई हुई है।बयानबाजियों का दौर भी तेजी से चल रहा है। इसी बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने विवादित बयान देकर आग में घी ड़ालने का काम किया है। महाराज का कहना है कि लातों को भूत बातों से नहीं मानते। प्रददर्शकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।

महाराज यही नही रुके उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते, एक दिन आएगा कि जब कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी। वही गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि 84 में सिखों की हत्या या कश्मीरी पंडित के जबरन पलायन के बाद गांधी परिवार ने एनएचआरसी जाने की जहमत नहीं उठाई। मैं पीएम मोदी-शाह की धैर्य की तारीफ करता हूं, जो इतनी गाली-गलौज के बाद भी चुप हैं।

हालांकि यह पहला मौका नही है जब साक्षी महाराज ने विवादित बयान दिया हो । इसके पहले भी वे सीएए पर बयान दे चुके हैं।पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि पूरा देश आज नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के पक्ष है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ खड़ा है, लेकिन मुठ्ठी भर लोग देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, ऐसे ही लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews