Dominos Data Leak: पिज्जा खाने के शौकीनों को बड़ा झटका, 18 करोड़ ग्राहकों का डेटा लीक

Dominos

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप Dominos Pizza खाने के शौकीन है और अक्सर  ऑनलाइन ऑर्डर करते है तो अब सावधान हो जाईए। Dominos के करोड़ों यूजर्स के नाम, क्रेडिट कार्ड डिटेल और एड्रेस जैसी अहम जानकारी लीक हो गई है।इतना ही नहीं हैकरों ने यूजर्स का डेटा इंटरनेट पर डाल दिया है, यूजर्स के 13000 GB डेटा डीटेल डार्क वेब पर उपलब्ध हैं, ऐसे में यूजर्स के लिए जरूरी है कि वे अपना क्रेडिट कार्ड पिन तुरंत बदल लें, वरना इसका गलत इस्तेमान हो सकता है।

यह भी पढ़े.. Weather Alert: अगले 48 घंटों में Cyclone Yaas का दिखेगा असर, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

एक सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने दावा किया है कि Dominos Pizza की 18 करोड़ डिलिवरी डीटेल लीक हो गई है और यूजर्स के 13000 GB डेटा डीटेल डार्क वेब पर उपलब्ध हैं। इन 18 करोड़ यूजर्स के नाम, ईमेल, क्रेडिट कार्ड डीटेल्स के साथ ही अन्य जानकारियां इंटरनेट पर डाली गई है। हालांकि एक मीडिया संस्थान से बातचीत में डोमिनोज इंडिया ने यूजर्स डेटा लीक की खबरों का खंडन किया है।

सिक्योरिटी एक्सपर्ट राजशेखर राजरिया ने ट्वीट कर दावा किया है कि Dominos India  के 18 करोड़ उपभोक्ताओं की सूचना सार्वजनिक कर दी गई है। हैकर ने डार्क वेब पर एक सर्च इंजन बनाया है। अगर आपने कभी भी डोमिनोज पर ऑनलाइन ऑर्डर किया है, तो संभवत: आपकी सूचना लीक हुई है। सूचना में नाम, ईमेल, मोबाइल, जीपीएस लोकेशन आदि शामिल है। डोमिनोज के ये यूजर्स भारत समेत अन्य देशों के भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP: समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी के लिए रेट तय, जानें कब से शुरु होगा पंजीयन

बता दे कि हाल ही में Air India के 45 लाख कस्टमर्स की निजी जानकारियां लीक होने का मामला सामने आया था।इस डाटा लीक में भारत समेत अन्य देशों के पैसेंजर का नाम, जन्म तारीख, पासपोर्ट की पूरी जानकारी, टिकट की जानकारी और क्रेडिट कार्ड की जानकारी शामिल है। इस डाटा लीक में उन पैसेंजर के डाटा शामिल हैं जिन्होंने 11 अगस्त 2011 से 3 फरवरी 2021 के बीच एयर इंडिया से सफर किया है, इसके बाद दुनियाभर में एयर इंडिया की काफी किरकिरी हुई थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews