मुंबई DRI ने पकड़ी 500 करोड़ की ड्रग्स, सेब की पेटियों से मिली नशीली ईंटें

मुंबई DRI ने पकड़ी 500 करोड़ की ड्रग्स, सेब की पेटियों से मिली नशीली ईंटें

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मुंबई डीआरआई (Mumbai DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर से ड्रग्स की एक बड़ी खेप पकड़ी है। अंतरराष्ट्रीय कीमत में ड्रग्स की इस खेप की कीमत 502 करोड़ों पर बताई जा रही है। यह ड्रग सेब के कंटेनर में साउथ अफ्रीका से छुपाकर लाई गई थी। सूचना मिलने पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ड्रग्स पकड़ ली गई।

मुंबई की डीआरआई जोनल यूनिट को खुफिया सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि ड्रग्स की खेप को साउथ अफ्रीका से सेब के कंटेनर में छुपा कर लाया जा रहा है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से आयात किए जाने वाले नाशपाती और हरे सेब के कंटेनर को 6 अक्टूबर को न्हावा शेवा बंदरगाह पर रोक दिया गया था।

Must Read- विदेशी फूलों से महकेगा बाबा महाकाल का आंगन, मंदिर में की जा रही है आकर्षक विद्युत सज्जा

कंटेनर की जांच पड़ताल करने के बाद हरे सेब के बक्से में कोकीन से बनी ईंटें पाई गई। एक ईंट का वजन लगभग 1 किलो तक लग रहा था। जांच पड़ताल करने के बाद डीआरआई की टीम को लगभग 50 ईंटें मिली जिनका मूल्य 502 करोड रुपए है।

बता दें कि इस बार जो कोकीन बरामद की गई है उसी स्मगलर से पहले भी संतरे की खेप से 198 किलोग्राम मेथ और 9 किलोग्राम कोकीन जब्त किया गया था। हाल ही के दिनों में यह कोकीन की खेप की सबसे बड़ी बरामदगी हुई है जो समुद्र के माध्यम से तस्करी करने का प्रयास किया जा रहा था।

ड्रग्स बरामद करने के साथ ही डीआरआई ने स्मगलर को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले डीआरआई मेथ और कोकीन सहित हीरोइन जैसी ड्रग्स बरामद करने में सफलता हासिल कर चुकी है।

मुंबई डीआरआई के अलावा गुजरात एटीएस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से लाई जा रही एक बोट बरामद की है। जिसमें 50 किलो हीरोइन मिली है जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 350 करोड़ होता है। बोट में 6 लोग सवार थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews