भूकंप से हिली पंजाब की धरती, 4.1 रिक्टर स्केल मापी गई तीव्रता

भूकंप से हिली पंजाब की धरती, 4.1 रिक्टर स्केल मापी गई तीव्रता

अमृतसर, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में सोमवार सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। तड़के 3.42 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 4.1 रिक्टर स्केल मापी गई और इसका केंद्र अमृतसर से 145 किमी दूर रहा। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 120 किमी नीचे नीचे रही। इससे पहले उत्तर भारत में भूकंप के झटके देखे गए थे।

पंजाब में शनिवार को भी भूकंप के झटके आए थे। जिसकी वजह से यहां आर्ट कॉलेज की दीवार गिर गई थी। गनीमत यह रही कि दीवार गिरने के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। इस दिन भूकंप तो रात 8 बजे के करीब आया था लेकिन दीवार 10 बजे गिरी थी।

Must Read- स्कूटर खरीदने के नाम पर युवक से हुई 70 हजार की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

पिछले कई दिनों से भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। शनिवार को आए भूकंप का उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली तक असर देखा गया। इस भूकंप का केंद्र नेपाल था, जिसकी तीव्रता 5.4 रिक्टर स्केल थी। इसके अलावा उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके देखे गए थे। शनिवार को यहां 3.4 तीव्रता के साथ पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में भूकंप आया था।

भारतीय मानक ब्यूरो के भूकंपीय क्षेत्र के मानचित्र के मुताबिक दिल्ली भूकंप के जोन 6 में शामिल है, जो भूकंप में मामले में दूसरा सबसे सक्रिय क्षेत्र है। जोन 5 में सबसे अधिक भूकंप का खतरा होता है। दिल्ली में पिछले दो हफ्ते में भूकंप की अलग अलग घटनाएं महसूस की गई। पहला भूकंप नेपाल में आए झटके के समय देखा गया था, जिसकी तीव्रता 6.3 थी। इसके बाद 12 नवंबर को भी 5.4 की तीव्रता के साथ भूकंप देखा गया था। इस दिन भारत के कई राज्यों में भूकंप का असर हुआ था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews