School Holiday 2024 : छात्रों को बड़ी राहत, अवकाश की घोषणा, फिर इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुए आदेश

दिल्ली और हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वही 20 नवंबर को कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के चलते स्कूल बंद रहेंगे। आईए जानते है नवंबर में कब कब और कहां कहां स्कूल बंद रहेंगे.....
school holiday

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 19 नवंबर से कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। NCR के जिलों में से फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा में  प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है।

बढ़ते प्रदूषण के कारण हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर गुरुग्राम जिले में 12वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं 19 से 23 नवंबर तक निलंबित रहेंगी।वही कक्षा 5 तक के स्‍कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का अधिकार डिप्टी कमिश्नर को दिया है। फिलहाल गुड़गांव, सोनीपत, झज्जर, रोहतक के प्राइमरी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा तक की छुट्टी करने के आदेश दिए हैं।

इन राज्यों में भी School बंद

  • 20 नवंबर को यूपी की नौ विधानसभा सीटों करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर पर उपचुनाव के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
  • पानीपत में 18 नवंबर से आगामी आदेशों तक 5वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिए गए हैं।
  • हापुड़ में भी 12वीं तक के सभी स्कूल आज 19 नवंबर को बंद रहेंगे।मेरठ में आगामी आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • बढ़ते प्रदूषण के चलते गौतमबुद्ध नगर में जिला अधिकारी ने 23 नवंबर तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है. सभी क्लासेस ऑनलाइन चलाने का फैसला किया गया है.
  • भिवानी के सभी क्षेत्रों (शहरी एवं ग्रामीण) में 19 से 23 नवंबर तक 5वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। जिला भिवानी के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में भौतिक कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
  • मणिपुर वैली में हिंसा के बाद 19 नवंबर को तमाम स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
  • 20 नवंबर को पंजाब के बरनाला, गुरदासपुर, होशियारपुर और श्री मुक्तसर साहिब जिले में उपचुनाव होने वाले हैं, इसलिए यहां के स्कूलों में छुट्टी घोषणा की की गई है।
  • 20 नवंबर को झारखंड में 38 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव और उत्तर प्रदेश में 9, पंजाब में 4, केरल और उत्तराखंड में एक-एक सीट पर उपचुनाव होने है । महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय सीट पर भी उपचुनाव होगा, ऐसे में इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

MP में दिसंबर से जनवरी तक शीतलकालीन अवकाश

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 6 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। 31 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा, लेकिन इसके बाद 5 जनवरी को संडे अवकाश है। लिहाजा, स्टूडेंट्स और शिक्षकों लगातार 6 दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी। स्कूलों का संचालन सोमवार 6 जनवरी से शुरू होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews