
केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई को देखते हुए हर साल 2 बार जनवरी और जुलाई में केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते/महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह आंकड़े श्रम मंत्रालय द्वारा जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर के बीच जारी किए जाते है।
जनवरी 2025 से 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों व पेंशनरों का 2 फीसदी डीए बढ़ाया गया था, जिसका ऐलान मार्च 2025 में हुआ था, जिसके बाद डीए 53% से बढ़कर 55% पहुंच गया है और अब जुलाई 2025 से फिर डीए की दरों में बदलाव होना है जो जनवरी से जून के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करेगा। इसका ऐलान रक्षाबंधन के बाद होने की संभावना है।
अबतक के अंक किस ओर कर रहे इशारा
AICPI इंडेक्स के अबतक के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी 2025 में AICPI INDEX 143.2 ,फरवरी में AICPI-IW 142.8 ,मार्च में 143.0 ,अप्रैल में 143.5 और मई में 0.5 अंक की वृद्धि के साथ अंक 144.0 पर पहुंचा है, जिससे डीेए स्कोर 57.85% हो गया है ,जो 3 % की ओर संकेत दे रहा है। हालांकि अभी जून के अंक आना बाकी है जो 30- 31 जुलाई2025 को जारी होंगे, जिससे स्प्ष्ट होगा कि जुलाई 2025 से कितना डीए बढ़ेगा।
3 फीसदी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
- अगर जून 2025 में अंक में 0.5 अंक की वृद्धि होती है, तो डीए में 4% तक की वृद्धि हो सकती है।वरना 3% तो तय माना जा रहा है।इसके बाद डीए 55% से बढ़कर 58 या 59% पहुंच सकता है। इसका ऐलान दिवाली के आसपास (अक्टूबर नवंबर) होने की उम्मीद है,क्योंकि जुलाई अंत तक जनवरी से जून के AICPI IW इंडेक्स के आंकड़ा आएंगे ।
- इसके बाद इसकी फाइल पूरी कर लेबर ब्यूरो, वित्त मंत्रालय को भेजेगा, जहां से प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यहां से हरी झंड़ी मिलते ही वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे और लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।नई दरें जुलाई 2025 से लागू होंगी ,ऐसे में जुलाई अगस्त और सितंबर का एरियर भी मिलने की उम्मीद है।
DA Calculation Formula
- केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
- यह फॉर्मूला उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन मिलता है। डीए%= (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26
- पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू 392.83 है। फॉर्मूले के मुताबिक, डीए मूल वेतन का 50.28 फीसदी आ रहा है। इसलिए, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 50% (दशमलव बिंदुओं को नजरअंदाज करते हुए) तक बढ़ा सकती है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

