Varanasi Tent City में लें गंगा के खूबसूरत नजारों का आनंद, सैलानियों के लिए है खास इंतजाम

Varanasi Tent City

Varanasi Tent City: काशी अपनी पवित्रता के चलते पहले से ही बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पर्यटन की दृष्टि से पहुंचते हैं। अब ये जगह देशी और विदेशी मेहमानों के लिए नया हॉटस्पॉट बन गई है क्योंकि यहां नई टेंट सिटी बनाई गई है। गंगा नदी के किनारे बनाया गया यह स्थान बहुत ही खूबसूरत और लाजवाब है। टेंट सिटी के जरिए वाराणसी पर्यटकों को एक अलग अनुभव का एहसास कराएगी।

Varanasi Tent City में हैं इतने टेंट

गंगा तैयार की गई इस शानदार सिटी में पर्यटकों को चार प्रकार के टेंट चुनने का मौका मिलता है। यहां आप अपने लिए ठहरने की शानदार जगह की बुकिंग कर सकते हैं। यहां का गंगा दर्शन टेंट सबसे शानदार है और खूबसूरत नजारे यहां से देखने को मिलते है। इसके बाद काशी सूट प्रीमियर और डिलक्स टेंट है जो बहुत ही शानदार है। सभी टेंट से गंगा के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं।

Varanasi Tent City

ऐसे हैं पैकेज

वाराणसी टेंट सिटी में आने वाले पैकेज दो तरह के हैं। पहला पैकेज एक रात और दो दिन ठहरने का है। वहीं दूसरा पैकेज 2 रात 3 दिन तक ठहरने का है। चुने गए टेंट में ठहरने की लागत पसंद और प्रति व्यक्ति के हिसाब से पड़ने वाली है। ये बुकिंग 7500 रुपए से लगाकर 40 हजार तक की जा सकती है। 1 रात और दो दिन के पैकेज में 7500 से 20 हजार तक बुकिंग की जा सकती है। वहीं 2 रात और 3 दिन ठहरने के लिए 15 से 40 हजार रुपए चुकाने होंगे।

Varanasi Tent City

जानें कब रहेगी चालू

वाराणसी टेंट सिटी अक्टूबर से जून तक चालू रहने वाली है। बारिश के मौसम में नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो जाती है। यही वजह है कि टेंट सिटी तीन महीने के लिए बंद रखी जाने वाली है। आप इस टेंट सिटी में अपनी बुकिंग www.tentcityvaranasi.com पर जाकर कर सकते हैं। इस टेंट सिटी में आपने एक शानदार कुंड में गंगा यात्रा, वाराणसी दर्शन, काशीविश्वनाथ दर्शन, नाव यात्रा, गंगा आरती और सांस्कृतिक चीजे देखने को मिलेगी। यहां पर्यटकों के लिए योग सत्र का आयोजन भी किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews