भारत का दुनिया में फिर बजा डंका, कतर से घर लौटे पूर्व नौसैनिक, बोले मोदी नहीं होते तो हम आपके सामने खड़े नहीं होते

india, pm modi

India Qatar: आज की सुबह एक बार फिर भारत के लिए खुशियां लेकर आई है। कतर की जेल में बंद 8 भारतीय पूर्व नौसैनिकों को सरकार ने बरी कर दिया है। इन आठ में से सात नौसैनिक भारत वापस लौट आए हैं। वतन वापसी पर न केवल इन्होंने खुशी ज़ाहिर की है बल्कि पीएम मोदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा भी किया है और कहा है कि यदि “मोदी नहीं होते तो हम आपके सामने खड़े नहीं होते”

आपको बता दें इन सभी आठ पूर्व नौ सैनिकों को कतर में पिछले साल अक्टूबर में जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। लेकिन मोदी सरकार की लगातार प्रयासों के चलते इन सभी को सजा को फांसी से कम कर दिया गया था। इसके बाद सरकार और विदेश मंत्रालय लगातार इनकी वापसी को लेकर प्रयासरत था।

[dgv_vimeo_video id=”912123216″]

कल रात इन सभी 8 पूर्व अधिकारियों के से सात सकुशल घर लौट आए हैं। इनके लौटने को लेकर सरकार ने जारी बयान के कहा है कि “भारत सरकार इनकी रिहाई का स्वागत करती है और इनकी घर वापसी के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं”।

घर वापसी की खुशी जाहिर करते हुए पूर्व नौसैनिकों ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि यदि वह पर्सनल इंटरवेंशन नहीं करते तो हम कभी घर नहीं लौट पाते। हमारी वापसी उनके और कतर के अमीर की वजह से और उनके आपसी रिश्तों की वजह से संभव हो पाई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews