पिता ने देर से घर लौटने पर डांटा तो बेटी ने कर दी हत्या, धारदार हथियार से हमला किया

पिता ने देर से घर लौटने पर डांटा तो बेटी ने कर दी हत्या, धारदार हथियार से हमला किया

Daughter killed father : बच्चे अगर देर से घर आएं तो माता पिता का उन्हें डांटना कोई नई बात नहीं। लेकिन क्या इतनी सी बात पर कोई संतान उनकी हत्या कर सकती है। ये सवाल ही अपने आप में एक विसंगति है और हाल ही में इस तरह का एक मामला सामने आया है। हालांकि इस घटना में ये बात भी ध्यान देने वाली है कि बेटी अपने पिता की शराब की लत से काफी परेशान थी और उनके बीच इस बात को लेकर लगातार तकरार होती थी।

हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में बेटी पर पिता की हत्या का आरोप है। तुलसीराम नगर में निकिता नाम की लड़की अपने पिता जगदीश और मां सत्यम्मा के साथ रहती थी। 23 साल की निकिता शनिवार रात देर से घर लौटी थी और इसे लेकर उसे पिता ने टोका था। इसी बात पर दोनों की जोरदार बहस हुई और निकिता ने एक धारदार हथियार से पिता की गर्दन पर वार कर दिया। बुरी तरह घायल जगदीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जगदीश शराब का आदी था और इस बात को लेकर हमेशा ही उसके और निकिता के बीच झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी वो नशे में था और जब बेटी देर से घर लौटी तो उसने इस बात के लिे उसे टोका। इसके बाद दोनों में बहस शुरु हो गई। उनके घरवालों और पड़ोसियों के लिए भी इस तरह के झगड़े नए नहीं थे, इस कारण शुरु में किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया। लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि ये बात पिता की हत्या तक पहुंच जाएगी। इस बहस के बीच तैश में आकर निकिता ने पिता पर हमला कर दिया और उनकी जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने निकिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews