रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला ड्रग इंस्पेक्टर, बोली, इसका हिस्सा ऊपर तक जाता है साहब

रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला ड्रग इंस्पेक्टर, बोली, इसका हिस्सा ऊपर तक जाता है साहब

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज एक शिकायत के बाद महिला ड्रग इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु कुमारी एक मेडिकल स्टोर संचालक से 10 हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) ले रही थी।  जब ACB ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बड़ी साफगोई से कहा कि ये मेरा अकेले के लिए नहीं है, इसका हिस्सा ऊपर तक जाता है साहब। सिंधु कुमारी की गिरफ़्तारी के बाद उनके द्वारा कगाये गए आरोपों के बाद से  ड्रग विभाग हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो को मेडिकल स्टोर संचालकों ने शिकायत की थी ड्रग इन्स्पेक्टर सिंधु कुमारी हर मेडिकल स्टोर से पांच हजार रुपये महीने रिश्वत लेती हैं, उनके जिम्मे 500 मेडिकल स्टोर हैं।  वे पिछले कई वर्षों से रिश्वत ले रही हैं।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार की सौगात, 44 करोड़ रुपये की परियोजना पूरी, इन्हें होगा लाभ

मेडिकल स्टोर संचालकों ने शिकायत में कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु कुमारी (Drug Inspector Sindhu Kumari) रिश्वत समय पर लेती हैं , रिश्वत के लिए घर पर बुलाती हैं लेकिन कभी दुकान का निरीक्षण नहीं करती।  कोई और भी काम हो तो उसके भी पैसे मांगती हैं।  शिकायत की गंभीरता को समझते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने सात दिन तक शिकायत की जांच की और इसे जब सही पाया तो सिंधु कुमारी को ट्रेप करने की प्लानिंग की।

ये भी पढ़ें – पारा शिक्षकों के मानदेय पर महत्वपूर्ण अपडेट, बड़ी तैयारी में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, लगेगा झटका

एंटी करप्शन ब्यूरो ने ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु कुमारी को एक रेस्टॉरेंट बुलवाया और जैसे हिमेडिकल स्टोर संचालक ने रिश्वत के 10 हजार रुपये दिए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु कुमारी ने कहा कि ये मेरे अकेले के लिए नहीं है इसका हिस्सा ऊपर तक जाता है साहब, वर्ना कहते हैं बीकानेर ट्रांसफर करवा देंगे।

ये भी पढ़ें – UP Election 2022 : सपा ने फिर लगाई सेंध, भाजपा सांसद के बेटे को दिलाई सदस्यता

ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु कुमारी के रिश्वत लेते पकडे जाने के बाद उसके द्वारा ऊपर तक हिस्सा जाने की बात मीडिया में आने के बाद से ड्रग विभाग में हड़कंप मच गया है।  एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिंधु कुमारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके द्वारा लगाए गए आरोपों पर जांच शुरू कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews