Navi Mumbai : पावने इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां कई मौके पर मौजूद

Navi Mumbai : पावने इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां कई मौके पर मौजूद

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र के नवी मुंबई (Navi Mumbai) में पावने एमआईडीसी इलाके में भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार कई दमकलकर्मी आप पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। आग इतनी भयानक है कि उसने आसपास की कई इकाईयों को घेर लिया सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां कई मौके पर पहुंच गई है औरआग पर काबू पा रही हैं।

यह भी पढ़े…MP : स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए राज्य शासन की बड़ी तैयारी, मिलेगी नियुक्ति

आपको बता दें कि कंपनी में कई मजदूर फंसे होने की आशंका बताई जा रही है हालांकि अभी तक इस मामले में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है, सूत्रों के अनुसार, एमआईडीसी के वेस्ट प्लाय पोलीकैब रासायनिक कंपनी में यह आग दोपहर में लगना बताई जा रही है आग की सूचना दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर फायर डिपार्टमेंट को मिली वैसे ही तुरंत मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंच गई है और वह आग पर काबू पाने का काम कर रही है लेकिन आग इतनी भयावह की आस पास की औद्योगिक इकाइयां भी इसके चपेट में आ गई हैं।

यह भी पढ़े…MP News : भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर कैलाश विजयवर्गीय ने की यह टिप्पणी

बताया जा रहा है कि इस आग ने अब तक आठ कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया केमिकल कंपनी से शुरू हुई और बादाम कंपनी और रबर कंपनी तक आग फैल गई। वहीं दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews