महाराष्ट्र में ढहा फुट ओवर ब्रिज, 60 फीट की ऊंचाई से रेल की पटरी पर गिरे लोग

महाराष्ट्र में ढहा फुट ओवर ब्रिज, 60 फीट की ऊंचाई से रेल की पटरी पर गिरे लोग

Maharashtra Foot Over Bridge Collapse: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक ही गिर गया। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त पुल पर कई सारे लोग मौजूद थे और ब्रिज टूटते ही लोग लगभग 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे पटरी पर जा गिरे।

अब तक मिली जानकारी में 20 लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है। इनमे से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है और सभी को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजा गया है किसी की भी मौत की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह हादसा उस समय हुआ जब बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर काजीपेट पुणे एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से फुट ओवर ब्रिज की सहायता से 4 नंबर प्लेटफार्म की तरफ जा रहे थे। अचानक ही पुल का एक स्लैब गिर गया जिससे यहां से गुजर रहे यात्री पटरियों पर जा गिरे। यह घटना 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद रेलवे ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। 20 घायलों में से 13 की जानकारी सामने आई है।

बता दें कि बल्लारशाह रेलवे स्टेशन तेलंगाना की ओर जाने वाले रूट पर चंद्रपुर का आखरी जंक्शन है। 2014 में इस रेलवे स्टेशन को नंबर वन का खिताब भी दिया गया था। हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो यहां की भयावहता को स्पष्ट करती हुई दिखाई दे रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews