वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक लहर, सीएम ने जताया शोक

कांग्रेस विधायक

पटना, डेस्क रिपोर्ट। बिहार के दिग्गज कांग्रेस नेता (Congress Leader) और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह (Sadanand Singh) का निधन हो गया है। ​सदानंद सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें इलाज के लिए पटना के एक क्यूरिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन की खबर लगते ही सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।वही बिहार सीएम नीतिश कुमार (CM Nitish Kumar) ने उनके निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े.. अक्षय कुमार की मां का निधन, ट्विटर पर लिखी इमोशनल पोस्ट

वर‍िष्‍ठ कांग्रेस नेता सदानंद स‍िंह का भागलपुर ज‍िले के कहलगांव विधानसभा से वे 9 बार व‍िधायक रहे। वे ब‍िहार व‍िधानसभा के अध्‍यक्ष के साथ साथ राज्‍य सरकार में मंत्री भी थे। सिंह की गिनती बिहार के कद्दावर नेताओं में की जाती थी ।सदानंद सिंह साल 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के अध्यक्ष भी रहे ।वे करीब 10 साल से कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर रहे।  सदानंद सिंह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे।

यह भी पढ़े..MP : पंचायत सचिव समेत 2 निलंबित, 10 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस, वेतन काटा

वे वर्ष 2020 तक कहलगांव से व‍िधायक रहे। इसके बाद उन्‍होंने राजनीति‍ से सन्‍यास ले लिया और फिर अपने बेटे शुभानंद मुकेश को कांग्रेस से ट‍िकट द‍िलाया। हालांक‍ि वे भाजपा के पवन कुमार यादव से एक लाख से ज्‍यादा मतोंं से हार गए।  खास बात ये थी कि उनके सभी दलों के नेताओं से काफी मधुर संबंध थे, साथ ही वो लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews