पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) का निधन हो गया है| उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने यह जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रपति 10 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनकी सैन्य रिसर्च एवं रेफरल (आर एंड आर) अस्पताल में ब्रेन सर्जरी हुई थी। 84 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली|

प्रणब मुखर्जी ने 2012 से 2017 के बीच देश के 13वें राष्ट्रपति का दायित्व संभाला था। बता दें कि मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली छावनी स्थित सेना के रिसर्च ऐंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनके दिमाग की सर्जरी हुई थी।

भारत रत्न से सम्मानित 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा प्रणब दा ने हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वे एक विद्वान सम उत्कृष्टता, एक राजनीतिज्ञ और समाज के सभी वर्गों द्वारा प्रशंसित व्‍यक्ति थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews