भारत के उत्तर पूर्व में बसे राज्य “सिक्किम” की खूबसूरती देखने का सुनहरा मौका, IRCTC के इस प्लान पर एक नजर जरुर डालिए

भारत के उत्तर पूर्व में बसे राज्य “सिक्किम” की खूबसूरती देखने का सुनहरा मौका, IRCTC के इस प्लान पर एक नजर जरुर डालिए

IRCTC Sikkim Tour : भारत के उत्तर पूर्व यानि North East में बसे खूबसूरत राज्य सिक्किम घूमने की यदि आपने कभी प्लानिंग की है तो उसके पूरा होने का समय आ गया है, आईआरसीटीसी ने इसके टूर का शानदार प्लान बनाया है, इसमें आप हिमालय की वादियां नजदीक से देख पाएंगे, उसका अनुभव कर पाएंगे।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने आज एक शानदार और जानदार टूर अनाउंस किया है, इस टूर में पर्यटक गंगटोक, दार्जिलिंग और कलिंगपोंग की प्राकृतिक सुन्दरता देख पाएंगे, अभी तक जो उन्होंने सपनों में , फिल्मों में या फिर तस्वीरों में देखा होगा वो अपनी आँखों के सामने साक्षात देख पाएंगे।

इस दिन भुवनेश्वर से उड़ेगा हवाई जहाज 

आईआरसीटीसी का सिक्किम टूर 5 रात 6 दिन का होगा जो भुवनेश्वर एयरपोर्ट से 11 अप्रैल 2023 को शुरू होगा, इस टूर के लिए प्रति व्यक्ति किराया 44,900/- रुपये (तीन वयस्क व्यक्तियों के लिए) निर्धारित किया गया है। यदि टूर पर दो वयस्क व्यक्ति जा रहे हैं तो उन्हें प्रति व्यक्ति 49,125/- प्रति व्यक्ति के हिसाब से किराया देना होगा और यदि अकेला व्यक्ति टूर पर जा रहा है तो उसे 71,065/- रुपये का टिकट लेना होगा, बच्चों का टिकट अलग से लगेगा।

तिब्बत, भूटान, नेपाल को टच करता है सिक्किम 

आपको बता दें कि सिक्किम भारत के उत्तर पूर्व में बसा एक एक खूबसूरत राज्य है, ये प्राकृतिक सुंदरता और सम्पदा से समृद्ध है, इसके उत्तर और उत्तर पूर्व में तिब्बत है, पूर्व में भूटान, पश्चिम में नेपाल है और उत्तर में पश्चिम बंगाल की सीमाएं लगती हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews