कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, पुरानी पेंशन योजना बहाली पर अपडेट, जारी जल्द होगा नोटिफिकेशन, मंत्री का आश्वासन

pension news

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। पुरानी पेंशन योजना को लेकर नई अपडेट सामने आई है।पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली संबंधी नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। राज्य सरकार इस स्कीम को उसी तरह लागू करेगी, जैसे यह 1 जनवरी, 2004 से पहले थी।  यह फैसला राज्य के लाखों पूर्व कर्मचारियों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद होने वाला है।

यह भी पढ़े..शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, विभाग ने जारी किया ये आदेश, इस तरह मिलेगा लाभ, जानें नियम

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी संगठनों द्वारा आशंकाएं जताई जा रही हैं कि राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करते समय डीए और ग्रेच्युटी में कटौती कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करते समय उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। वही कर्मचारी नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री से आग्रह किया गया कि सरकार पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करते हुए उसमें कोई फेरबदल न करें, क्योंकि कर्मचारी इसे किसी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विधायक नरिंदर पाल सिंह सावना ने भी कहा कि पुरानी पेंशन योजना की अधिसूचना जल्द जारी कर जहां कर्मचारियों को योजना का लाभ दिया जाएगा वहीं पंजाब सरकार द्वारा किया गया एक और वादा पूरा किया जाएगा। विधायक सवना ने यूनियन के नेताओं को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने के लिए बचनबद्ध है।

यह भी पढ़े..MP Govt Jobs 2022: 700 से ज्यादा अलग अलग पदों पर निकली है भर्ती, 15 नवंबर से पहले करें apply, जानें आयु पात्रता

बता दे कि हाल ही दिवाली पर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों को तोहफा देते हुए पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दी है। इस तरह राज्य के रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन दी जाएगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि आम आदमी पाटी की सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जा रही है, कैबिनेट ने इस फैसले को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, सरकार कर्मचारियों के साथ खड़ी हैं।जनता से जो वादा किया, उसे पूरा किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews