School Holiday 2025: छात्रों के लिए खुशखबरी, नए सत्र में स्कूलों में 134 दिन रहेगी छुट्टियां, जानें कब से कब तक रहेगा शीतकालीन अवकाश

राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 शुरू हो रहा है। इस पूरे सत्र में 365 दिनों में से 134 दिन स्कूल बंद रहेंगे, जिसमें रविवार, त्योहार, जयंती और अन्य छुट्टियां शामिल हैं।आईए जानते है कब कब स्कूल बंद रहेंगे........
school holiday

राजस्थान के स्कूली छात्रों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी है।राजस्थान सरकार ने शिविरा पंचांग 2025-26 जारी किया है। नए सत्र के दौरान 365 दिनों में से 134 दिनों की स्कूल में छुट्टियां रहेगी और 231 दिन लगेंगे।इन छुट्टियों में 48 रविवार और शेष दिनों में त्यौहार जयंती और विभिन्न प्रकार के दिवस शामिल है।

इसमें 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश और 17 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।दशहरे के दिन ही गांधी जयंती और शास्त्री जयंती होने के कारण दो नहीं एक ही दिन की छुट्टी मिलेगी। इसी तरह 6 जुलाई को मुहर्रम रविवार को ही है।राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलनों के लिए 4 और छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।

जानिए 2025-26 में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

  • जुलाई: 4 रविवार, बाकी पूरा पढ़ाई-पढ़ाई
  • अगस्तः रक्षांबधन (9अगस्त), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), जन्माष्टमी (16अगस्त), 5 रविवार
  • सितंबरः दो सिंबतर को श्रीरामदेव जयंती और तेजा दशमी, 22 को नवरात्र स्थापना,
  • 26 एवं 27 सिंतबर लगातार दो दिन को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन तथा 30 सिंतबर को दुर्गाष्टमी का अवकाश
  • अक्टूबरः कुल 13 छुट्टियां दशहरा, गांधी जयंती, दीपावली, मध्यावधि अवकाश (16-27 अक्टूबर) बच्चों के लिए सबसे मजेदार महीना।
  • नवंबरः 5 रविवार गुरुनानक जयंती
  • दिसंबरः 25 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश, क्रिसमस स्पेशल बोनस
  • जनवरी 2026ः 1-5 जनवरी तक शीतकालीन जारी, देवनारायण जयंती (25),
  • गणतंत्र दिवस (26) कुल 11 दिन
  • फरवरीः 15 फरवरी महाशिवरात्रि सहित कुल 5 छुट्टियां
  • मार्च 26ः संडे की 5 छु़ट्टियों के अलावा 6 अवकाश 2 मार्च को होली व 3 मार्च को
  • धुलंडी, 20 को चेटीचंड, 21 को ईद, 26 को रामनवमी और 31 मार्च को
  • महावीर जंयती को मिलाकर मार्च माह में 11 दिनों की छुट्यिा
  • अप्रैलः गुड फ्राइडे से लेकर परशुराम जयंती तक 8 छुट्टिया
  • मई-जून में:17 मई से 30 जून तक 45 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां।

परीक्षा कैलेंडर

  • प्रथम टेस्ट: 18-20 अगस्त
  • सेकंड टेस्ट: 12-15 अक्टूबर
  • हाफ ईयरली एग्जाम: 12-24 दिसंबर
  • थर्ड टेस्ट: 5-7 फरवरी
  • फाइनल एग्जाम: 23 अप्रैल से 8 मई
  • रिजल्ट डे: 16 मई 2026

स्कूल टाइमिंग फिक्स

  • एक पारी स्कूल: गर्मी (1 अप्रैल–30 सितंबर): सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे ।सर्दी (1 अक्टूबर–31 मार्च): सुबह 10 से शाम 4 बजे
  • दो पारी स्कूल: गर्मी : सुबह 7 से 12:30 और 12:30 से शाम 6 बजे। सर्दी: सुबह 7:30 से 12:30 और 12:30 से शाम 5:30
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews