Government Scheme: शादी-शुदा लोगों के लिए खास सरकारी योजना, मिलेंगे 2.5 लाख रुपये, ऐसे मिलेगा लाभ

Astrology Zodiac Sign

Government Scheme: आजादी के 75 साल बाद भी भारत में जाती का भेदभाव है। आज भी कई लोग ऐसे हैं जो दूसरे जाती में शादी करना या करवाना पाप मानते हैं। इसी सोच को खत्म करने और पूरे देश में अन्तर्जातीय विवाह को लेकर सरकार कई योजनाओं की सुविधा देती है। ऐसी ही योजनाओं में से एक ” अन्तर्जातीय विवाह योजना (Intercast Marriage Scheme) है।

इस सरकारी योजना के तहत दूसरे किसी अन्य जाती के महिला/पुरुष से विवाह करने पर कपल को 2.5 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। जैसे की यदि कोई जनरल केटेगरी का व्यक्ति दूसरे समुदाय में जाकर शादी करता है, तो उसे सरकार द्वारा एक निर्धारित राशि दी जाती है, जो 2 लाख रुपये से भी अधिक होती है। इस योजना का लाभ तब ही मिलता जब एक समृद्ध हिन्दू व्यक्ति और अनुसूचित जाती के बीच शादी होती है। जिसके लिए हिन्दू मैरिज ऐक्ट 1955 के तहत एक साल के अंदर पंजीकरण करवाना भी अनिवार्य होता है। स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपके पास मैरिज सर्टिफिकेट होना जरूरी होगा।

ऐसे उठाएं लाभ

इस योजना के तहत सरकार द्वारा निर्धारित राशि पाने के लिए आपको क्षेत्र के विधायक और सांसद के पास जाना होता है। आप चाहे तो एक आवेदन पत्र भरकर इसे राज्य सरकार या जिला कार्यलय में भी भेज सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान कोई भी गलत जानकारी देने से बचे। यदि जांच के दौरान आपकी गलती पाई जाती है तो आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews