Govinda Joins Shiv Sena: गोविंदा ने शिंदे की शिवसेना का थामा दामन, मुंबई की इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की चर्चा

Govinda

Govinda joins Shiv sena Shinde: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी पार्टियां जोरो शोरो से चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में नेताओं के पाला बदलने का काम भी तेजी से चल रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र राज्य में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक्टर गोविंदा ने शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थाम लिया है।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पार्टी में हुए शामिल

एक्टर गोविंदा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ एक ही गाड़ी में बैठकर शिवसेना के पार्टी कार्यालय बाला साहेब ठाकरे भवन में पहुंचे। इस दौरान सीएम शिंदे ने गोविंदा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि गोविंदा पश्चिमी मुंबई लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) की तरफ से मुंबई पश्चिम सीट से अमोल कीर्तिकर के नाम का ऐलान कर दिया है।

Govinda

गोविंदा ने कही यह बात

गोविंदा ने शिवसेना में शामिल होने के बाद पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विश्व में देश के मान को बढ़ाया है। साथ ही कहा कि आज के दिन पार्टी में शामिल होने मतलब भगवान का हमारे ऊपर आशीर्वाद है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 2004 से 09 के बीच कांग्रेस का सांसद रहा। वहीं जब राजनीति छोड़ी तो लगा कि फिर से पार्टी में नहीं आऊंगा।

14 साल के वनवास के बाद लौटा

शिवसेना में शामिल होने को लेकर गोविंदा ने कहा कि 14 साल के वनवास के बाद लौटा हूं। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में काम करने का प्रयास रहेगा। इस क्षेत्र को प्रमोट और विकास करूंगा। गौरतलब है कि शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा के आवास पर कुछ दिनों पहले मुलाकात किया था, जिसके बाद उनके शिवसेना में शामिल होने की बात तेज हो गई थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews