Gujarat : अंबाजी में भीषण सड़क हादसा, 12 श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 6 की मौके पर मौत

gujrat, ambaji

गुजरात, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात (Gujarat) के अरवल्ली जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शामलाजी मंदिर के पास अंबाजी (Ambaji) से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अंबाजी में एक तेज रफ़्तार कार ने करीब 12 लोगों को कुचल दिया। जिसके चलते बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में करीब 6 लोगों की जान अभी तक जा चुकी हैं वहीं बाकि के लोग बेहद गंभीर हालत में है। इन सभी घायलों को मालपुर के सीएचसी सेंटर में भर्ती करवाया गया।

Must Read : बैग पॉलिसी नए सिरे से लागू, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, इन छात्रों को नहीं मिलेगा होमवर्क

gujrat, ambaji

Ambaji : 6 की मौके पर ही मौत

जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ़्तार कार का संतुलन बिगड़ने की वजह से उसने 12 भक्तों को टक्कर मार दी। जिसके चलते 6 की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी पैदल चलने वाले यात्री थे। जिनकी मौत हुई है उनमें से ज्यादातर यात्री पंचमहल जिले के कालोल के रहने वाले थे और अंबाजी दर्शन करने के लिए आए थे। लेकिन इस दौरान दौरान सभी हादसे का शिकार हो गए।

Must Read : शिक्षक-सहायक प्रोफेसर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर, नए वेतनमान और ग्रेड पे पर अधिसूचना जारी, मिलेगा लाभ, जल्द होगी भर्ती

हादसा इतना गंभीर था कि लोगों के पैरों से जमीन खिसक गई। जो तस्वीर सामने आई है उसको देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना गंभीर था। क्योंकि तस्वीर में देखा जा सकता है कार की आगे की पूरी बॉडी टूट चुकी है। अब बात करें अंबाजी की तो यहां हर साल लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यहां की आस्था काफी ज्यादा प्रचलित है। अंबाजी मंदिर शक्ति, भक्ति और आस्था का संगम कहा जाता है। यहां सिर्फ देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त दर्शन करने के लिए गुजरात आते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews