
Gujarat ATS : गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बदायूं में रहने वाले एक युवक ने PMO को मेल भेजा था, जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद एटीएस ने तत्काल युवक को साइबर सेल की मदद से ट्रेस कर उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, युवक को SSP आवास में रखा गया है और उससे कड़ाई से पुछताछ की जा रही है।
पुलिस के साथ की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात गुजरात के अहमदाबाद से एटीएस की पूरी टीम बदायूं पहुंची। जिसकी सूचना इंस्पेक्टर बीएन बघेला ने एक सब इंस्पेक्टर और सिविल लाइंस थाने में दी थी। वहां पहुंचने के बाद एटीएस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर मोहल्ले में दबिश दी और अमन सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया।
माता-पिता का इकलौता लड़का
बता दें धमकी देने वाला युवक अमन सक्सेना अपने माता-पिता का इकलौता लड़का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उसके परिवारवालों ने पहले ही उसे अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया था। इसके बावजूद वह रात को अपने घर आ जाता था। कार्रवाई वाली रात भी वो घर पर आया ही थी तब तक पुलिस और एटीएस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

