प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है उत्तराखंड की Happy Valley, मिनी तिब्बत के नाम से है फेमस

हैप्पी वैली उत्तराखंड की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। जहां का दीदार पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। इस जगह को एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
Happy Valley

Happy Valley: उत्तराखंड भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है और यहां की सुंदरता दुनिया भर में पहचानी जाती है। यहां पर मनमोहन पहाड़, घने जंगल, झील और झरने मौजूद हैं जो प्रकृति प्रेमियों को इस जगह पर आने पर मजबूर कर देते हैं। जो व्यक्ति एक बार यहां आता है यहां की खूबसूरती को जिंदगी भर नहीं भूल पाता है। इन हसीन वादियों को निहारने के लिए हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं।

उत्तराखंड की हसीन वादियों में कुछ वैली मौजूद हैं, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। इन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। अपने यहां की बहुत सी वैली के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपके यहां की हैप्पी वैली के बारे में बताते हैं। इसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। जब आप यहां के बारे में जानेंगे तो खुद को यहां घूमने से नहीं रोक पाएंगे।

कहां है Happy Valley

अगर आप हसीन नजारों का दीदार करना चाहते हैं तो आपको उत्तराखंड के मसूरी के पास में मौजूद हैप्पी वैली जाना चाहिए। मसूरी के लाइब्रेरी बस स्टैंड से 4 किलोमीटर की दूरी पर यह जगह मौजूद है जिसके हसीन नजारे आपको मंत्र मुक्त कर देंगे।

कहा जाता है मिनी तिब्बत

इस जगह की खूबसूरती इसे खास बनाती है। यहां पर झील, झरने, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, ऊंचे पहाड़ मौजूद है। यहां पर मनमोहन हवाएं चलती है जो पर्यटकों का दिल जीत लेती है। मानसून और सर्दियों में पहाड़ पूरी तरह से बादलों से ढक जाते हैं। अपनी खूबसूरती के चलते इस जगह को मेरी तिब्बत के नाम से पहचाना जाता है। यहां पर तिब्बती लोग भी रहते हैं। जब पर्यटक यहां जाते हैं तो उन्हें तिब्बती संस्कृति को करीब से देखने का अवसर प्राप्त होता है। जो लोग शॉपिंग के शौकीन है कोई यहां से खरीदारी भी कर सकते हैं। जो लोग हाइकिंग और कैंपिंग की शौकीन है उनके लिए जगह बेस्ट है। जिन लोगों को फोटोग्राफी करने का शौक है वह भी यहां पर खूबसूरत नजारों को कैमरा में कैद कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे यहां

अगर आप उत्तराखंड की खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने शहर से मसूरी पहुंचना होगा। मसूरी पहुंचने के बाद आपको यहां तक पहुंचाने के लिए कई सारे साधन मिल जाएंगे। इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करने में आपको जन्नत सा एहसास होने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews