परिणामों से खुश फारुख अब्दुल्ला बोले, Omar Abdullah बनेंगे जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री, सुनिए और क्या कहा

नतीजों से खुश फारुख अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता ने बता दिया कि उन्हें क्या और कौन पसंद है उन्होंने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम अपने अलायंस पार्टनर के साथ बैठकर बात करेंगे
Farooq Abdullah

Omar Abdullah will Chief Minister of Jammu and Kashmir : जम्मू कश्मीर के चुनाव नतीजों ने  नेशनल कांफ्रेंस के खेमे में ख़ुशी की लहर दौड़ा दी है, NC बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है इसे देखते हुए NC प्रमुख फरुख अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर का मुख्मंत्री उमर अब्दुल बनेगा ।

नतीजों से खुश फारुख अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता ने बता दिया कि उन्हें क्या और कौन पसंद है उन्होंने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम अपने अलायंस पार्टनर के साथ बैठकर बात करेंगे, कांग्रेस को अधिक सफलता नहीं मिलने के सवाल पर फारुख मुस्कुरा दिए लेकिन कांग्रेस के साथ उन्होएँ जनता का शुक्रिया अदा किया।

Omar Abdullah बनेंगे जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री, बोले फारुख अब्दुल्ला 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जम्मू कश्मीर पर किसी एक एक राज नहीं चलेगा, यहाँ  की 90 सीटों के जन प्रतिनिधियों की हुकूमत चलेगी, उन्होंने कहा कि सबसे पहले बेरोजगारी और महंगाई कम करना हमारी सरकार की प्राथमिकता रहेगी, मुख्यमंत्री के सवाल पर फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि उमर अब्दुला बनेगा चीफ मिनिस्टर।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews