Hindi News

आपने नहीं देखा नेपाल? मायूस ना होइए, IRCTC का ये टूर प्लान है एक शानदार ऑप्शन

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
आपने नहीं देखा नेपाल? मायूस ना होइए, IRCTC का ये टूर प्लान है एक शानदार ऑप्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गर्मियों को देखते हुए IRCTC  (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने एक शानदार टूर पैकेज प्लान बनाया है। इस टूर पैकेज में आप नेपाल की सैर करेंगे, आपको हिमालय को नजदीक से देखने का मौका भी मिलेगा।

IRCTC ने घूमने के शौकीनों को नेपाल (IRCTC Best of Nepal Tour) घुमाने के लिए 6 दिन 5 रात के स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। इसमें काठमांडू और पोखरा की ट्रिप शामिल है। IRCTC का ये टूर विस्तारा एयरलाइंस से 29 जून को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली 3 से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : 17 राज्य में 7 जून तक बारिश का अलर्ट, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान, मानसून में 103 प्रतिशत औसत वर्षा का अनुमान

IRCTC (IRCTC News) के इस टूर में नाश्ता और खाना शामिल है आपको इसकी बिलकुल फ़िक्र नहीं करनी।  यदि आप नेपाल घूमना चाहते हैं पशुपतिनाथ का आशीर्वाद लेना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर जाकर पूरी डिटेल लेकर बुकिंग करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, सोना की चमक बढ़ी, ये है आज का भाव

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews