MP Breaking News

Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, एक साथ हुआ 136 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर में एक साथ 100 से अधिक प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
Transfer 2026

जम्मू कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 136 जेकेएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (JKAS Transfer 2026) किया गया है। सीईओ, सचिव,  उप आयुक्त, अतिरिक्त सचिव, ज्वाइंट रजिस्ट्रार, जनरल मैनेजर, निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 1 सितंबर को सरकार के सचिव/आयुक्त एम राजू द्वारा जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

गुलजार अहमद डार को विशेष सचिव सहकारिता विभाग के पद पर तैनात किया गया है। रिफत कोहली, सचिव आवास और शहरी विकास विभाग को स्थानांतरित करके हिमायत का मुख्य परिचालन अधिकारी बनाया गया है। नवीन हुसैन बदरू को पब्लिक वर्क्स (आरएंड बी) डिपार्टमेंट का नया उप सचिव बनाया गया है। वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग के उप सचिव पद पर केवल कृष्ण शर्मा को नियुक्त किया गया है।

JKPSC के सचिव बदले

शाहबाज अहमद मिर्जा, सदस्य जेएंडके स्पेशल ट्रिब्यूनल को स्थानांतरित करके जम्मू एवं कश्मीर लोक सेवा आयोग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। श्रीनगर डेवलपमेंट अथॉरिटी के सचिव पद की जिम्मेदारी सखी मोहम्मद खान को सौंपी गई है। भूमेश शर्मा सचिव, JK किसान विकास सलाहकार बोर्ड को स्थानांतरित करके पहाड़ी भाषी लोगों के विकास के लिए जम्मू एवं कश्मीर सलाहकार बोर्ड के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

कई विभागों के विशेष सचिव बदले गए 

खालिद मजीद को स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। कांता देवी को स्वस्थ एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजिंदर सिंह को विशेष सचिव आपदा प्रबंधन, राहत पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभाग पद पर भेजा गया है। ताहिर फिरदौस दत्त को वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसलिंग के सचिव पद की जिम्मेदारी तजय्युन मुख्तार को सौंपी गई है। संपदा विभाग के विशेष सचिव पद पर राकेश कुमार को नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, एक साथ हुआ 136 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट