MP Breaking News

यात्रियों को राहत, जबलपुर-भोपाल मार्ग स्थित शहपुरा टोल अस्थायी रूप से रहेगा बंद, मंत्री राकेश सिंह ने दिए निर्देश

जबलपुर-भोपाल मार्ग पर शहपुरा (भिटौनी) टोल प्लाजा को फ्लाईओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके निर्देश लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दिए हैं।
Rakesh Singh

जबलपुर-भोपाल मार्ग पर शहपुरा (भिटौनी) टोल को लेकर आखिरकार बड़ा फैसला लिया गया है। फ्लाईओवर ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने और लगातार बढ़ते विरोध के बीच शहपुरा टोल को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने निर्देश दिए है।

इसके साथ ही मंत्री राकेश सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की निर्माणाधीन और प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने उज्जैन-झालावाड़ एक्सप्रेसवे की स्वीकृति प्रक्रिया जल्द पूरी करने और जबलपुर-दमोह मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने भोपाल में NHAI द्वारा प्रदेश में किए जा रहे निर्माण कार्यों तथा भविष्य के लिए प्रस्तावित वृहद सड़क परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव, सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता तथा वर्षाकाल के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।

शहपुरा टोल अस्थायी रूप से रहेगा बंद

इस समीक्षा बैठक में सबसे अहम फैसला शहपुरा टोल प्लाजा को लेकर लिया गया। जबलपुर-भोपाल मार्ग पर शहपुरा रेलवे ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है। ऐसे में शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए मंत्री राकेश सिंह ने शहपुरा टोल नाके पर अस्थायी रूप से टोल वसूली बंद करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अन्य कार्यों की भी हुई समीक्षा

बता दें कि विभाग की समीक्षा बैठक में जबलपुर रिंग रोड के पांचों पैकेजों की प्रगति पर भी विशेष जोर दिया गया। चार पैकेजों का काम दिसंबर 2026 और पांचवें पैकेज का काम जून 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, मंत्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव बेहतर करने के निर्देश दिए। वहीं, जबलपुर-दमोह मार्ग पर जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने को कहा गया। साथ ही उज्जैन-गरोठ मार्ग में गुणवत्ता संबंधी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
यात्रियों को राहत, जबलपुर-भोपाल मार्ग स्थित शहपुरा टोल अस्थायी रूप से रहेगा बंद, मंत्री राकेश सिंह ने दिए निर्देश - MP Breaking News